भोपाल,23मार्च(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऐलान किया कि कांग्रेस चुनाव समिति ने दिग्विजय सिंह का नाम भोपाल के लिए तय किया है. इसी के साथ भोपाल सीट पर कांग्रेस के लिए टिकटों के लिए चल रही कशमकश लगभग समाप्त हो गई है.
दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारना चाह रही थी. कांग्रेस आलाकमान ने इसके लिए पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री कमलनाथ को ही दी थी. इसके बाद से तय माना जा रहा था कि बीजेपी की गढ़ रही सीटों पर कांग्रेस इस बार बड़े चेहरे पर दांव लगाएगी. उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल से लड़ने की संभावना पूर्व में भी खबरबाबा डॉट कॉम ने जताई थी.

Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
