नई दिल्ली, 30अप्रैल। हिम मानव की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। भारतीय सेना ने सोमवार को हिममानव की मौजूदगी के संकेत दिए हैं। ना केवल बचपन में हिममानव की कहानियां सुनाई जाती हैं बल्कि हमेशा से ही इसकी मौजूदगी को लेकर तरह-तरह के अनुमान भी लगाए जाते हैं।
लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई सबूत नहीं मिले थे। अब भारतीय सेना ने खुद हिममानव ‘येती’ के होने के सबूत ट्वीटर पर शेयर किए हैं। हालांकि कई कहानियां ऐसी भी आई हैं कि लोगों ने हिममानव को देखा है, लेकिन उनके पास ये साबित करने के लिए सबूत नहीं होते थे।
भारतीय सेना ने ट्विटर पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है कि उनके पर्वतारोहण अभियान दल ने 9 अप्रैल को मकाबू बेस कैंप के करीब 32×15 इंच वाले रहस्यमयी हिममानव ‘येती’ के पैरों के निशान देखे हैं। इससे पहले यह मायावी स्नोमैन केवल मकालू-बरुन नैशनल पार्क में देखा गया था।
क्या है येती?
येती दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राणियों में से एक है, जिसकी कहानी 100 साल पुरानी बताई जाती है। जिन लोगों ने उसे देखा है, उनमें से एक बौद्ध भी हैं। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने हिममानव देखा है। वहीं शोधकर्ताओं ने येती को मनुष्य नहीं बल्कि ध्रुवीय और भूरे भालू की क्रॉस ब्रीड यानी संकर नस्ल बताया है।
इसके अलावा कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि येती एक विशालकाय जीव है। जो इंसानों की तरह दो पैरों पर चलता है। हालांकि इसे लेकर वैज्ञानिकों में एकमत नहीं है।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- रतलाम: मतदान दिवस के पूर्व की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
- रतलाम: भाजपा महिला सम्मेलन-महिला मतदाता जागरूक रही तो रतलाम में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- रतलाम: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने ली ग्रामीण विधानसभा में बैठक, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
- रतलाम: कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रेस वार्ता कर वन मंत्री को घेरा, भाजपा पर भी साधा निशाना
- रतलाम: बिल्डर्स और ट्रांसपोर्टर बनकर दुकानदारों से ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- रतलाम: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नवागत डीन का स्वागत किया गया
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ, कीर्तन और अटूट लंगर का आयोजन
- रतलाम: मतदान नहीं करने की अपील पर शिक्षक को कलेक्टर राजेश बाथम ने किया निलंबित