Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम: बिल्डर्स और ट्रांसपोर्टर बनकर दुकानदारों से ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By EditorApril 30, 2024 रतलाम No Comments4 Mins Read

रतलाम,30अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जावरा शहर पुलिस द्वारा एक ऐसे अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह को पकड़ा है जो बिल्डर्स और ट्रांसपोर्टर बनकर दुकानदारों को फर्जी चेक देकर ठगी करता था। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है,जबकि एक ओर आरोपी की तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपियों से करीब तीन लाख का माल बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार जावरा शहर थाने पर 27 अप्रैल 2024 को गंभीर आटोमोबाइल के संचालक फरियादी हरप्रित सिह उर्फ रिषु पिता सतनाम सिह गंभीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि महेश परमार नाम के व्यक्ति ने परमार ट्रान्सपोर्ट के नाम से दुकान एवं जिसकी एक ब्राँच साँवरिया कॉलोनी जावरा मे भी होना बताया और मुझे विश्वास में लेकर रतलाम मे ट्रक के टायर फटने का बताकर मेरी दुकान से धोखाधडी पूर्वक ट्रक के 04 नये टायर अपोलो कम्पनी के किमती 96300 रुपये के लेकर फरार हो गए है।

इसी तरह से 27 अप्रैल 2024 को फरियादी दीपक मैहरु पिता गोपाल मैहरु ने रिपोर्ट किया कि महेश परमार नाम के व्यक्ति ने अपना जावरा मे रतलाम नाके पर बंगले बनाने का प्रोजेक्ट चल रहा है तथा साई परमार बिल्डर्स नागदा मे डिलर का ऑफिस बताकर मुझसे धोखाधडी पूर्वक झुठ बोलकर 100 बण्डल हेवल्स वायर के लेकर 1,96,0000 रुपये की धोखाधडी की है । दोनो मामले में थाना जावरा शहर थाने पर अपराध धारा 420 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा एवं अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक शक्तिसिह चोहान व जावरा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये एवं टीम बनाकर तत्काल प्रकरण के आरोपियो की तलाश हेतु जावरा शहर व आसपास अन्य स्थानो पर आरोपियो तलाश पतारसी एवं दबिश दी गयी । फरियादी को आरोपी महेश परमार द्वारा अपने नाम से दिये गये चेक वाले व्यक्ति की इंदोर पुलिस की मदद से तलाश कर आरोपी महेश परमार पिता तुलाराम परमार उम्र 39 साल निवासी श्रृद्धापुरी कालोनी इंदौर थाना द्वारिकापुरी इंदोर को पुलिस हिरासत मे लेकर पुछताछ की गई जिसमे जानकारी लगी कि आरोपी ने कई बैंको मे खाते खुलवाये हुए है एवं उन खातो की चेक बुक जारी करवाकर व्यापारियो को बिल्डर अथवा ट्रांसपोर्ट मालिक बताकर खाली खातो का चेक देकर उनसे माल टायर ,वायर , पंखे , सरिया इत्यादी ले लेते थे एवं उन्हे बेच कर भाग जाते थे। यह काम अपने साथी मोहीत पारवानी 31 साल निवासी भंवरकुवा मैन रोड इंदौर थाना जुनी इंदौर जिला इंदौर व राहुल वाधवानी निवासी खातीवाला टेंक इंदोर के साथ मिलकर करते थे। जिसके लिये किराये का वाहन लेकर अलग अलग शहरो मे जाते थे । आरोपी मोहीत पारवानी को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण मे आरोपी द्वारा की गई धोखाधडी के सामान ठिकाने लगाने वाले आरोपी रवि मखिजानी 51 साल निवासी खातीवाला टेंक इंदोर एवं अहद पिता मोहम्मद शोएब निवासी स्नेह नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राहुल वाधवानी की तलाश करते फरार हो गया है तथा गिरफ्तार शुदा आरोपी का न्यायालय से पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से पुछताछ की जा रही है । आरोपियों द्वारा जावरा शहर के अतिरिक्त मध्य प्रदेश के महु , राउ , बेटमा जिला इंदोर , चापडा जिला देवास, गुना तथा महाराष्ट्र के मालेगांव एवं राजस्थान के भीलवाडा मे इसी तरह धोखाधडी करके घटना को अंजाम दिया है जिसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. महेश परमार पिता तुलाराम परमार उम्र 39 साल निवासी सद्दापुरी कालोनी इंदोर थाना द्वारिकापुरी इंदोर जिला इंदोर

2.मोहीत पारवानी पिता स्व. चम्पालाल जी पारवानी 31 साल निवासी भंवरकुवा मैन रोड इंदौर थाना जुनी इंदौर जिला इंदौर

3.रवि मखिजानी पिता गुरमुखदास मखिजानी उम्र 51 साल निवासी खातीवाला टेंक इंदोर

4.अहद पिता मोहम्मद शोएब उम्र 34 साल निवासी स्नेह नगर इंदौर

फरार आरोपी

राहुल वाधवानी पिता हीरालाल वाधवानी निवासी खातीवाला टेंक इंदोर

इनकी रही सराहनीय भुमिका

निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, सउनि. नन्दकिशोर बैरागी , कार्यप्रआर जाकीर खान , कार्य प्रआर मृदंग सातपुते , कार्य प्रआर अजय दुबे, आरक्षक ललित जगावत , आरक्षक यशवंत जाट , आरक्षक रामप्रसाद , सायबर सेल रतलाम प्रआर मनमोहनशर्मा , आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही ।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.