रतलाम,27मई(खबरबाबा.काम)।नगर में पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातों का सिलसिला नहीं रुक रहा है जिससे नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बीती रात अरिहंत कॉलोनी में दो सूने मकानों के अज्ञात चोरों ने ताले चटका कर वहां से लाखों रुपए का माल ले जाने में सफल हो गए।
जानकारी के अनुसार एडवोकेट मनीष पिता बालाराम फरक्या निवासी अरिहंत कॉलोनी शनिवार को शादी में बरखेडा कला परिवार सहित गए हुए थे। शनिवार रविवार मध्यरात्रि में उनके मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर मकान के अंदर घुस गए वहां अलमारी में रखे नगदी 1 लाख रुपया तथा 75 हजार करीब कीमत के सोने चांदी के जेवर ले जाने में सफल हो गए हैं ।वही उन्हीं के पड़ोस में मनीष पिता कालूराम सेन के मकान का भी ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस जाए और वहां अलमारी में रखे 25हजार रुपए तथा 50 हजार रुपया कीमत की सोने चांदी की रकम ले जाने में सफल हो गए हैं। मनीष सेन भी आलोट में ऊपरी टोली पर स्थित अपने एक और मकान पर सोने गए थे इसी कारण वहां घर पर ताला लगा हुआ था। वहीं पिछले 3 दिनों पूर्व पगारिया के नोहरे मे रह रहे दो किरायेदारों के यंहा भी अज्ञात बदमाश चोरी कर गए हैं, साथी ही व्यापारी सुरेश बाठिया के मकान का दरवाजा तोड़ का भी चोर अंदर घुस गए थे ,वहां से भी नगदी रुपए अज्ञात चोर ले गए। तपन पगारिया एवं सुरेश बाठिया ने तो पुलिस को वीडियो फुटेज भी दिए हैं। नगर में चोरी की बढ़ती वारदातों से नागरिक चिंतित है।
आलोट पुलिस ने मनीष फरक्या एवं मनीष सेन की अलग-अलग रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण कायम किया है। थाना प्रभारी दुष्यंत जोशी ने बताया कि जो वीडियो फुटेज मिले हैं उन पर जांच कर तलाश की जा रही है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.