उज्जैन,3मई। उज्जैन के पंवासा क्षेत्र में एक शादी समारोह में डी.जे. बजाने के विवाद में दो युवकों ने डी.जे. ऑपरेटर पर चाकू से हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सुबह पोस्टमार्टम के उपरांत उसके परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। ये लोग उसके इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
मृतक का नाम अमन पिता बाबूलाल उम्र 21 साल निवासी छोटी मायापुरी है। वह सुरेंद्र यादव के डी.जे. पर ऑपरेटर था। गुरूवार शाम अमन पंवासा में एक शादी में डी.जे. लेकर पहुंचा था। यहां उसका आरोपियों से विवाद हो गया। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। देर रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण उसकी मौत हुई है। सुबह परिजनों व परिचितों ने आगर रोड़ पर जिला अस्पताल के सामने उसका शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इन्हें कार्रवाही के लिए आश्वस्त किया और अमन का अंतिम संस्कार करवाया गया।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
