Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: शहर के एक और व्यापारी ने सैलाना क्षैत्र में ढाबे पर पी लिया सल्फास, जहर खाने से पहले घर पर किया फोन…बोले- मैं ढाबे पर हूं, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

September 7, 2026

रतलाम पुलिस को सफलता..चोरी करने वाले‌ दो आरोपी गिरफ्तार… पूछताछ मिली 20 से 25 साथियों की जानकारी,कॉलोनियों में घूमकर सूने मकानों की रेकी करते, फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में भेजकर बनाते थे निशाना

September 6, 2026

रतलाम: एक ही कॉलोनी में फिर चोरों की दस्तक! अस्पताल गए परिवार के सूने मकान को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध…चीता और बीट प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित

September 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » क्रिकेट विश्वकप2019:इंग्लैंड का शाही आगाज, पहले मैच में अफ्रीका को 104 रनों से रौंदा
All News

क्रिकेट विश्वकप2019:इंग्लैंड का शाही आगाज, पहले मैच में अफ्रीका को 104 रनों से रौंदा

SamagraBy SamagraMay 31, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

1जून। वर्ल्ड कप-2019 खिताब की सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर क्रिकेट के महाकुंभ में उतरी इंग्लैंड ने जीत के साथ आगाज किया. गुरुवार को अपने पहले मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों के विशाल अंतर से हराया. ‘द ओवल’ मैदान पर खेले गए उद्घाटन मैच में इंग्लैंड ने बल्ले और गेंद दोनों से दक्षिण अफ्रीका पर अपना दबदबा दिखाया. बल्लेबाजी की दावत मिलने पर इंग्लैंड ने 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 311 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 39.5 ओवरों में 207 रनों पर ढेर हो गई.
इंग्लैंड को मजबूत स्कोर प्रदान करने में उसके बल्लेबाजों का संयुक्त प्रदर्शन काम आया. इंग्लैंड के लिए चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए. इसमें बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 89 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान इयोन मॉर्गन ने 57, जेसन रॉय ने 54 और जोए रूट ने 51 रन बनाए. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका को हार के लिए मजबूर किया. अपना पहला विश्व कप खेल रहे जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए. लियाम प्लंकेट और बेन स्टोक्स को दो-दो सफलताएं मिलीं. आदिल राशिद और मोइन अली ने एक-एक विकेट हासिल किए.
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी को लेकर जो चिंता जाहिर की जा रही थी वह इस मैच में साफ देखी गई. उसके दो बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और क्विंटन डि कॉक के ऊपर बल्लेबाजी का सारा दारोमदार था. डु प्लेसिस सिर्फ पांच रन बना सके. डी कॉक ने जरूर 74 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला. रासी वान डर डुसेन (50) ने जरूर डी कॉक के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की. लेकिन जैसे ही डी कॉक 129 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे, दक्षिण अफ्रीका के विकेटों का पतन शुरू हो गया.
डी कॉक के साथ पारी की शुरुआत करने आए हाशिम अमला चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर आर्चर की बाउंसर पर चोटिल हो कर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. उनके स्थान पर मैदान पर आए एडिन मार्कराम (11) 36 के कुल स्कोर पर आर्चर का पहला शिकार बने. कप्तान फाफ डु प्लेसिस (5) को भी आर्चर ने 44 के कुल स्कोर पर अपना दूसरा शिकार बनाया. यहां डी कॉक और डुसेन ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए टीम को रास्ते पर बनाए रखा और स्कोर बोर्ड चलाते रहे.
साझेदारी को तोड़ने के लिए इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने प्लंकेट को लगाया और उन्होंने डि कॉक को रूट के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को जरूरी सफलता दिलाई. डि कॉक जैसे ही आउट हुए, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट लेना शुरू कर दिया. डुमिनी (8), ड्वायन प्रीटोरियस (1) और डुसेन 167 के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे.
इसके बाद रिटायर्ड हर्ट हुए अमला ने कदम रखा. आंदिले फेहुलक्वायो (24) अच्छा खेल रहे थे, लेकिन आदिल राशिद की गेंद पर स्टोक्स ने डीप मिडविकेट पर उनका एक हाथ से शानदार कैच पकड़ इंग्लैंड को 7वीं सफलता दिलाई. यहां से दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो गई थी. अमला (13), कागिसो रबाडा (11), इमरान ताहिर (0) के आउट होने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की हार की औपचारिकताएं पूरी हो गईं.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी समेत 58 मंत्रियों ने ली शपथ, 24 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री बने
Next Article बंद के आव्हान पर पुलिस अलर्ट, पुलिस की मोजूदगी में निकली रैली, शहर में पुलिस बल तैनात
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: शहर के एक और व्यापारी ने सैलाना क्षैत्र में ढाबे पर पी लिया सल्फास, जहर खाने से पहले घर पर किया फोन…बोले- मैं ढाबे पर हूं, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम, 7 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के नागरवास निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर मनोज गादिया ने जहर खाने…

रतलाम पुलिस को सफलता..चोरी करने वाले‌ दो आरोपी गिरफ्तार… पूछताछ मिली 20 से 25 साथियों की जानकारी,कॉलोनियों में घूमकर सूने मकानों की रेकी करते, फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में भेजकर बनाते थे निशाना

September 6, 2026

रतलाम: एक ही कॉलोनी में फिर चोरों की दस्तक! अस्पताल गए परिवार के सूने मकान को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध…चीता और बीट प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित

September 6, 2026
Top Trending

रतलाम: शहर के एक और व्यापारी ने सैलाना क्षैत्र में ढाबे पर पी लिया सल्फास, जहर खाने से पहले घर पर किया फोन…बोले- मैं ढाबे पर हूं, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम, 7 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के नागरवास निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर मनोज गादिया…

रतलाम पुलिस को सफलता..चोरी करने वाले‌ दो आरोपी गिरफ्तार… पूछताछ मिली 20 से 25 साथियों की जानकारी,कॉलोनियों में घूमकर सूने मकानों की रेकी करते, फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में भेजकर बनाते थे निशाना

By EditorSeptember 6, 2026

रतलाम, 06 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों…

रतलाम: एक ही कॉलोनी में फिर चोरों की दस्तक! अस्पताल गए परिवार के सूने मकान को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध…चीता और बीट प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित

By EditorSeptember 6, 2026

रतलाम, 6 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र की जावरा रोड स्थित लेनार्ड…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.