रीवा, 25 मई। प्रदेश के राजा में शनिवार को दहला देने वाली घटना सामने आई। कर्ज से परेशान एक शख्स ने पत्नी, तीन बच्चों के साथ खुद ने भी कोल्ड्रिंक में जहर पी लिया। इसमे इस शख्स, उसकी पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 2 बच्चों की हालत खराब है।
जानकारी के अनुसार घटना रीवा जिले के घुमा गांव की है। यहां रहने वाले अशोक नामक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया। जिसमें पति, पत्नी और 14 साल के बेटे की मौत हो गई है। जबकि एक बेटी और बेटे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताते हैं कि अशोक गांव में ही मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता था। उस पर काफी कर्जा था। चर्चा है कि इसी वजह से वो परेशान चल रहा था। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता परदेशी का आरोप है कि उसने और उसके पुत्र ने विजय नामक व्यक्ति से तीन साल पहले ईंट भट्ठा लगाने के लिए 80-80 हजार रुपए उधार लिए थे,
जिसे वे अदा नहीं कर पाए थे। कर्ज लौटाने के लिए सूदखोर उनके पुत्र को धमका रहा था। शुक्रवार की शाम भी वह रुपए वसूली करने आया था और उनके पुत्र को धमकाया था।
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
