रतलाम,23 मई (खबरबाबा. काम)। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा आती दिख रही है। भाजपा के पच्चीस प्रत्याशियों ने एक से पांच लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। कांग्रेस ने एक सीट जीती ,लेकिन उसकी जीत का आंकडा सबसे छोटा रहा है। प्रदेश में भाजपा ने 58.1 प्रतिशत वोट हासिल किए है।
अब तक सामने आए आंकडों के मुताबिक मध्यप्रदेश में भाजपा के अधिकांश प्रत्याशियों ने जीत के रेकार्ड बना लिए हैं। संभवत: यह पहला मौका है,जब भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने पांच लाख से अधिक के अंतर से जीत हासिल की है। कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ माने जाने वाले गुना में सबसे मजबूत प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सवा लाख वोटों से पीछे हैं।
आंकडों के लिहाज से देखे,तो इन्दौर,विदिशा और हौशंगाबाद सीटों पर भाजपा की जीत पांच लाख से अधिक वोटों की है। शहडोल,जबलपुर,खजुराहो और राजगढ सीटों पर जीत का अंतर चार लाख मतों से अधिक का रहा है। प्रदेश की कुल आठ सीटें ऐसी है,जिनपर जीत का अंतर तीन लाख से अधिक का रहा है। उज्जैन,सागर,टीकमगढ,मंदसौर,बैतूल,दमोह,देवास और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का चुनावी क्षेत्र भोपाल वो सीटें हैं,जहां भाजपा ने तीन लाख के लगभग के अंतर से जीती है। खरगोन,खण्डवा और बालाघाट इन तीन सीटों पर दो लाख से ज्यादा का अंतर रहा है,जबकि भिंड,धार,ग्वालियर और गुना वो सीटें है ,जहां भाजपा एक लाख से अधिक के अंतर से जीत रही है। गुना सीट को अब तक अविजित माना जाता रहा है। यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार सांसद रहे हैं,लेकिन मोदी की सुनामी उन्हे भी बहा कर ले गई।
प्रदेश की केवल चार सीटें ऐसी रही है,जिनमें जीत का अंतर एक लाख से कुछ कम रहा है। इनमें मंडला,मुरैना,और रतलाम तो भाजपा के खाते में गई है,जबकि मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ छिंदवाडा उनके पुत्र नकुल नाथ के खाते में गया है। लेकिन इसमें भी खास बात यह है कि सबसे कम अंतर की जीत नकुल नाथ को मिल रही है। शाम छ: बजे तक उनकी बढत 37536 वोटों की थी।
मत प्रतिशत के मामले में भाजपा ने इस बार कमाल दिखाया है। भाजपा को कुल 58.1 प्रतिशत मत मिले है,जबकि कांग्रेस को मात्र 34.5 प्रतिशत मत प्राप्त हुए है
Trending
- रतलाम: आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर राजेश बाथम की बड़ी कार्रवाई- एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-इंटर स्टेट बॉर्डर से लगे जिलों के अधिकारियों की हुई बैठक
- रतलाम: अव्यवस्थाओं की मंडी-किसानों के लिए ना पीने का साफ पानी, न बैठने की उचित व्यवस्था… गंदगी के ढेर, किसानों ने नीलामी कार्य को लेकर भी की शिकायत निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर ने मंडी सचिव के प्रति जताई सख्त नाराजगी
- 10000 दीपों की महाआरती, 21000 लड्डूओं के भोग के साथ राममय भजन संध्या का आयोजन
- रामलला का सूर्य तिलक, अनोखी छटा देख मंत्रमुग्ध और भाव विभोर हुए रामभक्त
- रतलाम: अति आत्मविश्वास में ना रहे कार्यकर्ता और हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाएं – उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,रतलाम शहर विधानसभा प्रमुख कार्यकर्ता बैठक संपन्न
- रतलाम: श्रावक जीवन का उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति होना चाहिए: मुमुक्षु संयम पालरेचा, डोशी परिवार द्वारा अनुमोदना एवं बहुमान समारोह का आयोजन
- रतलाम: महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21000 लड्डूओं का भोग- श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती,मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व