Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मतगणना का कार्य 23 मई को सात कक्षों में होगा,एआरओ के सहयोग हेतु 90 कर्मचारी नियोजित,जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील
All News

मतगणना का कार्य 23 मई को सात कक्षों में होगा,एआरओ के सहयोग हेतु 90 कर्मचारी नियोजित,जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील

SamagraBy SamagraMay 20, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 20 मई(खबरबाबा.काम)। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत रतलाम जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना का कार्य 23 मई को प्रातः 8:00 बजे से शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के सहयोग हेतु कर्मचारियों को नियोजित किया है।
219- रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य कक्ष क्रमांक 12 एवं 13प्रथम तल पर होगा। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी रतलाम सुश्री श्री शिराली जैन, तहसीलदार श्री प्रेम शंकर पटेल, नायब तहसीलदार श्री यशदीप रावत के साथ 21 सहयोगी कर्मचारियों को नियोजित किया गया है।
220- रतलाम शहर के मतों की गणना का कार्य भूतल पर कक्ष क्रमांक 15 में होगा । सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी गामड़, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री नित्यानंद पांडे एवं तहसीलदार श्री गोपाल सोनी के सहयोगी के रूप में 17कर्मचारियों को नियोजित किया गया है।
221-सैलाना विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना का कार्य प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 01एवं 02 में होगा। यहां सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुविभागीय अधिकारी श्री कामिनी ठाकुर,तहसीलदार श्री महेश सोलंकी एवं तहसीलदार श्री रमेश मसारे के साथ 20 सहयोगी कर्मचारियों को नियोजित किया गया है ।
222- जावरा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना का कार्य भूतल पर स्थित कक्ष क्रमांक14 में होगा। यहां सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अधिकारी श्री एम.एल. आर्य, तहसीलदार श्रीमती स्वाति तिवारी एवं श्री राकेश सस्तीया के साथ 17 सहयोगी कर्मचारियों को नियोजित किया गया है।
223- आलोट विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना का कार्य भूतल पर स्थित कक्ष क्रमांक12 में होगा। यहां सहायक रिटर्निंग ऑफीसर विभागीय अधिकारी चंद्र सिंह सोलंकी,तहसीलदार अनिल कुशवाह, तहसीलदार पारसमल कुन्हारा के साथ 15 कर्मचारियों को नियोजित किया गया है।
पांच अधिकारी नियोजित
मतगणना कार्य के लिए निर्धारित कक्षाओं में नियत समय पर गणना प्रारंभ करवाने, समय पर मशीनें गणना टेबल पर उपलब्ध करवाने, प्रत्येक राउंड के परिणाम की उद्घोषणा करवाने तथा प्रत्येक राउंड का गणना परिणाम पत्रक सारणी करण पक्ष में भिजवाने,अति महत्वपूर्ण कार्यों के सतत् पर्यवेक्षण के लिए विधानसभावार पांच अधिकारियों को नियोजित किया गया है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, रतलाम सिटी विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमर वर्धानी, सैलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला परियोजना समन्वयक श्री ऋषि कुमार त्रिपाठी, जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला योजना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार एवं आलोट विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आर.एस.परिहार को नियोजित किया गया है।
जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील
लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत रतलाम जिले की 5विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया उपरांत ईवीएम जमा करने का कार्य रविवार देर रात तक चलता रहा। सभी विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील की गई।
स्ट्रांग रूम की सतत् निगरानी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने लोकसभा निर्वाचन2019 के तहत शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में  स्ट्रांग रूम की सतत् निगरानी के लिए स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में कर्मचारियों को नियोजित किया है। ये कर्मचारी 19 मई की शाम 6:00 बजे से 23 मई की प्रातः 6:00 बजे तक तीन पालियों में यहां पर उपस्थित रहेंगे।
दल क्रमांक एक में प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रथम तल के लिए सहायक संचालक जनजाति कार्य विभाग श्री अकील खान एवं उप यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री चंद्र प्रकाश दुबे एवं भूतल के लिए उपयंत्री श्री कमल सिंह डांगी, व्याख्याता श्री राकेश शर्मा एवं श्री इंदल सिंह को नियोजित किया गया है। दल क्रमांक 02 में दोपहर 2:00 से रात्रि 10:00बजे तक के लिए प्रथम तल हेतु व्याख्याता श्री जुगल किशोर निधार एवं श्री एम.एस. मुजाल्दे को तथा भूतल के लिए ग्राम विकास विस्तार अधिकारी श्री कैलाश मीणा, सहायक विस्तार अधिकारी श्री दिलीप मेहता एवं खंड समन्वयक श्री नितेश जोशी को नियोजित किया गया है। दल क्रमांक तीन में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः6:00 बजे तक के लिए प्रथम तल हेतु परियोजना अधिकारी श्री महेश चौबे, श्री सोहन सिंह ठाकुर ,श्री हिमांशु कुमावत, श्री विष्णु मेहरा तथा भूतल के लिए सचिव कृषि उपज मंडी सैलाना श्री विजय मरमट, सहायक उपनिरीक्षक श्री शाकिर मोहम्मद, निरीक्षक श्री राजेंद्र धनेरिया, श्री तेज प्रकाश मोदी, श्री कृष्णपाल सिंह राठौर एवं श्री हरीश सोनी को नियोजित किया गया है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवोटिंग खत्म होते ही सरकार बनाने की तैयारी में एनडीए संग यूपीए भी ठोंक रहा ताल
Next Article फांसी पर लटका मिला युवती का दो दिन पूराना शव, प्रेमी को फांसी का फंदा गले में लगाकर वीडियो भी भेजा था, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.