नई दिल्ली, 13जून। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं जाएंगे। इस दौरान समिट के अलावा पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
बुधवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार के पास प्रधानमंत्री के वीवीआईपी प्लेन को बिश्केक में होने वाले एससीओ सम्मेलन में जाने के लिए दो रास्ते हैं। सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान से नहीं, बल्कि ओमान, ईरान और सेंट्रल एशियन देशों से होते हुए बिश्केक जाएंगे।
गौरतलब है कि शंघाई सहयोग संगठन के 2019 का शिखर सम्मेलन बिश्केक की राजधानी किर्गिस्तान में 13 और 14 जून को आयोजित हो रहा है। इससे पहले खबर थी कि किर्गिस्तान जाने के लिए पीएम मोदी पाकिस्तान के हवाई रूट का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने इजाजत भी दे दी थी, लेकिन समिट के ठीक एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने फैसला लिया कि पीएम मोदी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं जाएंगे।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
