चामुण्डा माता मंदिर में चोरी, दान पात्र उठा ले गए
रतलाम,18जून(खबरबाबा.काम)। ग्राम रोजड़का में अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के ताले चटकाए। चोर यहां से दान पात्र की राशि उठा ले गए। बिलपांक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलपांक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना विगत रात की है। ग्राम रोजडका स्थित मा चामुण्डा माता मंदिर को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। चोर गिरोह ने पहले मंदिर के प्रवेश द्वारा के ताले चटकाए ओर मंदिर में पहुंच गए। बदमाशों ने यहां पर रखे दान पात्र को उठाया ओर गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर जंगल में दान पात्र के ताले तोडकर उसमें राशि दान राशि ले गए। मंदिर के पुजारी जितेन्द्र बैरागी सुबह जब मंदिर की पूजा करने पहुंचे तो वहां पर ताले टूटे मिले। मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ओर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की वारदात में दो से अधिक चोरो के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस क्षेत्र के संदिग्ध लोगो से पूछताछ में जुटी हुई है।
————–
अलकापुरी में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई
रतलाम। अलकापुरी में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झुलकर आत्महत्या करली। औद्योगिक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक अलकापुरी बी ब्लाक निवासी निर्मलसिंह पिता भारतसिंह उम्र 45 वर्ष ने रात में अपने ही घर में फॅांसी का फंदा डाल लिया। सुबह जब परिजन जागे तो मेहरबान को फांसी के फंदे पर झुलता देखा। सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मोके पर पहुंची ओर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
——–
केरवास में भी युवक ने फांसी लगाई
जावरा। जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम केरवास में एक व्यक्ति ने उस समय फांसी का फंदा लगा लिया जब माता पिता मन्नत में ओर उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। जब माता-पिता घर लोटे तो उन्होने अपने बेटे को फांसी के फंदे पर झुलता देखा।
जावरा औद्योगिक थाना टीआई बीएल सोलंकी ने बताया कि ग्राम केरवासा निवासी जितेन्द्र पिता शांतिलाल कण्डारे उम्र 30 वर्ष की सोमवार की दोपहर घर में फांसी के फंदे पर लटकी लाश उसके माता पिता ने देखी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर लाश को उतारकर पीएम करवाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जितेन्द्र के पिता शांतिलाल ओर मा भूरी बाई रविवार की सुबह मोरदा में अपनी बहन गीता बाई के यहां मन्नत के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे ओर पत्नी मायके गई हुई थी। तभी अकेले में उसने मौत को गले लगा लिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट ऐसे कोई साक्ष्य नही मिले है जिससे की मौत के कारण स्पष्ट हो सके। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जनता परिसर से वाहन चोरी
जावरा। जावरा क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह का बोलबाला है। लाख प्रयास के बावजूद भी पुलिस इन पर अंकुश लगाने में फिलहाल नाकामयाब ही दिखाई दे रही है। विगत शाम भी अज्ञात चोरो ने जनता परिसर में अपने हाथों की सफाई दिखाई। जावरा औद्योकि थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक जनता परिसर खाचरोद रोड निवासी शेलेष पिता कुशालदास करमचंदानी निवासी पुरानी धानमंडी सिंधी मोहल्ला ने अपनी बाईक जनता परिसर क्षेत्र में रखी थी। जब करमचंदानी अपना कार्य करके लोटे तो उनकी बाईक क्रमांक एमपी 43 डीएन 4526 वहां से गायब थी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
———
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
