लखनऊ, 20जून। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज तड़के बारातियों से भरी एक पिकअप नहर में गिर गई. पिकअप में 29 लोग सवार थे, जिसमें 22 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 7 बच्चे लापता हैं. स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर है. लापता बारातियों की तलाश की जा रही है.
बताया जा रहा है कि नगराम थाना क्षेत्र के पटवा गांव के पास इंदिरा नहर में गुरुवार तड़के पिकअप पलट गई है. महिलाओं और बच्चों से भरी पिकअप शादी समारोह से लौट रही थी. नशे में धुत होकर ड्राइवर तेज रफ्तार में पिकअप को नहर पटरी पर दौड़ा रहा था. महिला और पुरुषों को सकुशल नहर से निकाल लिया गया है, जबकि 7 बच्चे अब भी लापता हैं.
हादसे का शिकार हुए सभी लोग बाराबंकी के लोनी कटरा थाने के सराय पांडे गांव के रहने वाले हैं. मौके पर कई थानों की फोर्स भी मौजूद है. इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. पिकअप वैन नहर में गिरने के बाद बारातियों की चीख-पुकार सुनकर लोग वहां जमा हो गए और उन्हें बचाने के काम में जुट गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस, गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है और लापता बच्चों को खोजने में जुटी है.
इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने अफसरों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में मदद करने का आदेश दिया है. आईजी रेंज लखनऊ एसके भगत भी मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि वाहन में 29 लोग मौजूद थे, जिनमें से 22 को बचा लिया गया है. 7 बच्चे अब भी लापता हैं. एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दे रहे हैं.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
