रतलाम 16 जून 2019/रतलाम जिले के क्षेत्र में सुधार तथा हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा सीड बॉल बनाई जा रही है। इन सीड बॉल के माध्यम से उजाड़ हो चुके वन क्षेत्रों में बारिश के दौरान इन्हें लगाया जाएगा ताकि क्षेत्र में अधिक हरियाली फैल सके। इसी कार्य के तहत रविवार को पुलिस कर्मियों ने सीड बाल बनाने का कार्य किया और देखते ही देखते5 से 7 हजार सीड बॉल का निर्माण कर दिया। इस कार्य में पुलिस उप महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत, प्रभारी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा,एडीएम श्री जितेंद्र सिंह कुशवाह एवं वन मंडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने भी सहभागिता की।
पुलिस लाइन में आयोजित सीड बॉल निर्माण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों ने सीड बॉल का निर्माण किया। सीड बाल निर्माण का कार्य मिट्टी की गेंद बनाकर उसमें बीज को शामिल किया जाता है। ऐसा करने से वर्षा के दौरान जब बीज वन क्षेत्रों में बिखर जाता है तो वह वर्षा के साथ बहते नहीं है और मिट्टी के कारण वहां पर रुक जाते हैं तथा इसके साथ ही वे उग जाते हैं।
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
