नई दिल्ली, 20जून। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं. ये घटना कुल्लू के बंजार में हुई है.
बस कुल्लू जिले के बंजार से एक किलोमीटर आगे भियोठ मोड़ के पास 500 फीट गहरी खाई में गिरी. बस कुल्लू से गाड़ागुशैणी की तरफ जा रही थी. इसमें करीब 40 से 50 लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है. खाई से घायलों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं.नदी के तेज बहाव के बीच स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए. हादसे में जो लोग बचे उनका कहना है कि भीषण हादसा होने के बावजूद हम जिंदा बच गए. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. हादसे में घायल 12 महिलाओं, 6 लड़कियों, 7 बच्चों व 10 युवकों को रेस्क्यू किया गया है. वहीं, कुछ की हालत गंभीर है. मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद हैं.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
