नई दिल्ली, 10जून। झारखंड के हजारीबाग में स्थित चौपारण में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 25 लोगों के घायल होने की भी खबर है। यह दुर्घटना जीटी रोड पर चौपारण के दनुआ घाटी में सुबह करीब 3:30 बजे हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस खराब होकर सड़क पर खड़े ट्रक में टकरा गई। सरिया लदे ट्रक में तेज रफ्तार से टक्कर होने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए और 11 यात्री काल के गाल में समा गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशासन के लोग और डॉक्टरों की टीम हादसे की जगह पर पहुंच चुकी है एवं राहत कार्य में लगी हुई है। इस हादसे में बस के ड्राइवर मोहम्मद मुजाहिद और खलासी की भी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बस गुमला से मसौढ़ी जा रही थी और हादसे के वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन कहा जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था।
दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए चौपारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मुख्यालय से पहुंची डॉक्टरों की टीम भी घायलों की देखरेख में लगी हुई है। हादसे की जगह पर खाई भी थी, लेकिन गनीमत रही कि बस उसमें नहीं गिरी, वरना मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता था। यात्रियों के मुताबिक, ड्राइवर बहुत तेजी से बस चला रहा था, और मना करने पर भी नहीं माना। अंतत: बस पर से नियंत्रण खो देने या ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हो गया।
(साभार-इंडिया टीवी)
What's Hot
Previous Articleसिक्सर किंग और वर्ल्ड कप हीरो युवराज सिंह ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, जानिए उनके बारे में सबकुछ
Next Article मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.