नई दिल्ली, 11जून।वर्ल्ड कप-2019 के अपने दूसरे ही मैच में शतक जड़कर लय हासिल कर चुके शिखर धवन से टीम इंडिया को टूर्नामेंट में बड़ी उम्मीदें थीं. लेकिन भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है. ‘गब्बर’ के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर है. जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर रखा गया है. धवन अब तीन हफ्ते तक कोई मैच नहीं खेल पाएंगे. यानी 13 जून को न्यूजीलैंड और 16 जून को पाकिस्तान से होने वाले बड़े मैचों के पहले ही टीम इंडिया को यह झटका लगा है.
गौरतलब है कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की जीत के नायक रहे धवन तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोट खा बैठे थे. लेकिन उन्होंने दर्द की परवाह न करते हुए अपनी पारी जारी रखी और 109 गेंदों में 117 रनों की चमकदार इनिंग्स खेली.
इसके बाद धवन चोट की वजह से फील्डिंग करने नहीं उतरे और उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने पूरे 50 ओवर फील्ड में गुजारे. धवन के अंगूठे में प्रैक्चर है. नॉटिंघम में स्कैन के बाद यह पता चला. अब उनकी जगह केएल राहुल टीम इंडिया की ओर से पारी की शुरुआत कर सकते हैं.
शिखर धवन ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है. शिखर धवन ने 2015 के वर्ल्ड कप में 51.50 की औसत से 412 रन बनाए थे, जिसमें उनके दो शतक शामिल रहे. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013-2017) में भी धवन का जोरदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 77.88 की औसत से तीन शतकों के साथ 701 रन बनाए.
वर्ल्ड कप-2019 में टीम इंडिया के बाकी मैच
3. भारत बनाम न्यूजीलैंड, ट्रेंट ब्रिज – 13 जून
4. भारत बनाम पाकिस्तान, ओल्ड ट्रैफर्ड – 16 जून
5. भारत बनाम अफगानिस्तान, साउथेम्प्टन – 22 जून
6. भारत बनाम वेस्टइंडीज, ओल्ड ट्रैफर्ड – 27 जून
7. भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन – 30 जून
8. भारत बनाम बांग्लादेश, एजबेस्टन – 2 जुलाई
9. भारत बनाम श्रीलंका, लीड्स – 6 जुलाई
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.