Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » नवीन सत्र आरंभ हो चुका है आरटीओ स्कूल बसे चेक करें, कलेक्टर ने दिए निर्देश
All News

नवीन सत्र आरंभ हो चुका है आरटीओ स्कूल बसे चेक करें, कलेक्टर ने दिए निर्देश

SamagraBy SamagraJuly 1, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 01 जुलाई 2019/नवीन शैक्षणिक सत्र आरंभ हो चुका है बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूली बसों का शासन के दिशा निर्देशानुसार निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरना आवश्यक है। जिला परिवहन अधिकारी अभियान संचालित कर बसे चेक करें। चेक लिस्ट के अनुसार बसों में सभी सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार शाम समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान, सुश्री निशा डामोर तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी बैठक में की गई। डेलनपुर के एक प्रकरण में कक्षा आठवीं की छात्रा वंदना अटोरिया द्वारा कर्मकार मंडल योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति नहीं मिलने के शिकायती आवेदन में कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि छात्रा के पिता मदनलाल को फोन लगाकर चर्चा करें। इस प्रकरण का निराकरण कराएं। 1 जुलाई से प्रारंभ हुए जल शक्ति अभियान पर एक पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन बैठक में कार्यपालन यंत्री पीएचई द्वारा दिया गया। बताया कि अभियान के दो चरण होंगे। प्रथम चरण 1 जुलाई से 15 सितंबर तक तथा दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक संपन्न होगा। प्रथम चरण में निरीक्षण के लिए शासन द्वारा नियुक्त प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ आईएएस श्री प्रवीण गर्ग संभावित रूप से 5 जुलाई को आ सकते हैं। अभियान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वनीकरण जल पुनर्भरण, वाटर शेड तथा जल संरचनाओं के रिनोवेशन कार्य मुख्यतः किए जाएंगे। अभियान की संपूर्ण प्लानिंग 1सप्ताह में करली जाएगी।

जिले में जारी दस्तक अभियान की समीक्षा भी कलेक्टर ने की। खाद्य आपूर्ति की समीक्षा में बताया गया कि अब उचित मूल्य दुकान से राशन उठाने वाले परिवारों में  किसी एक सदस्य के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि जिले में जिन परिवारों के पास किसी भी सदस्य का आधार नहीं है उनके कम से कम एक सदस्य का आधार कार्ड अवश्य बनवा दिया जाए ताकि वह राशन लेने से वंचित नहीं रहे। इसी के साथ समग्र तथा स्पर्श पोर्टल पर भी शत-प्रतिशत आधार नंबर एंट्री करवाने के निर्देश 2 माह के भीतर सभी एसडीएम को दिए गए। रतलाम मेडिकल कॉलेज के बस स्टॉप बनवाने  के संबंध में टेंडर हेतु कलेक्टर द्वारा पूछे जाने पर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री श्री व्यास द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की जाने की जानकारी दी गई। कलेक्टर द्वारा तीन दिवस में बस स्टॉप के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश श्री व्यास को दिए गए।

वर्षा ऋतु के मद्देनजर जिले में जारी वृक्षारोपण अभियान में प्रत्येक कार्यालय प्रमुख को उनके कार्यालय परिसरों में कलेक्टर द्वारा वृक्षारोपण के निर्देश पूर्व में दिए गए थे। इस बैठक में कलेक्टर द्वारा कार्यालय प्रमुखों द्वारा बनाई गई वृक्षारोपण कार्ययोजना की जानकारी ली गई। एमपीआरडीसी के अधिकारी ने कहा कि उनका कार्यालय नहीं है तो कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वे अपनी सड़कों के किनारे वृक्षारोपण करें, तब अधिकारी ने कहा कि जावरा रोड पर वृक्षा रोपण कार्य शुरू कर दिया है, कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उसके फोटोग्राफ भिजवाए। सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग कार्यालय से उपस्थित अधिकारी ने बताया कि उनके ऑफिस से कार्य योजना नहीं बनी है,कलेक्टर ने तत्काल वृक्षारोपण कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा विभाग को उनकी जिले भर में डिस्पेंसरीओं में पौधारोपण के निर्देश दिए। श्रम विभाग के पदाधिकारी को औद्योगिक परिसरों में तथा जिला विपणन  अधिकारी को जिले के वेयरहाउसेस और गोडाउन पर वृक्षारोपण करवाने के निर्देश दिए गए।

जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव ने बताया कि आंगनवाड़ी भवन परिसरों में सुरजना, मीठा नीम, अमरुद तथा जामुन के पौधे लगाए जाने की योजना है। जिला परिवहन अधिकारी रीना किराडे ने बताया कि 300 पौधे मंगाए है,ं जिसमें से 150कार्यालय परिसर में लगा दिए हैं। खनिज अधिकारी श्री संजय लुणावत ने बताया कि जावरा के पास रोजाना की पहाड़ी पर 250 पौधे विभाग लगाएगा अन्य विभागों द्वारा भी अपनी वृक्षारोपण कार्य योजना की जानकारी दी गई।

बैठक में कलेक्टर द्वारा प्याज कृषकों के रकबे का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए। यह सत्यापन ग्राम पंचायत में पंचनामा बनवा कर किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि कुछ समय पहले प्याज कृषकों का एप पर भी वेरीफिकेशन हो चुका है। कलेक्टर द्वारा पंचायतों के परिसीमन, प्रकाशन,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, लोक सेवा केंद्रों के भवन संचालन की समीक्षा भी की गई। बताया गया कि रावटी तथा ताल में लोक सेवा केंद्र भवन नहीं है, कलेक्टर ने भोपाल से भवनों की स्वीकृति मंगवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले की मंडियों में बैठक व्यवस्था तथा शेड निर्माण की जानकारी ली। कलेक्टर ने मण्डीयों में सीटिंग बेंचेज के ऊपर शेड बनवाने,महिलाओं के लिए टॉयलेट व्यवस्था तथा मंडी परिसरों में वृक्षारोपण के निर्देश सभी एसडीएम को दिए जो मंडियों के भार साधक अधिकारी भी होते हैं। रतलाम नगर के विरियाखेड़ी क्षेत्र में आरसीटी भवन के आसपास लाइट की व्यवस्था 1 सप्ताह में करने के निर्देश नगर निगम के कार्यपालन यंत्री श्री व्यास को दिए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में खाई में गिरी बस, 31 यात्रियों की मौत
Next Article आफत की बारिश में डूबी मुंबई, आज सार्वजनिक छुट्टी, एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.