रतलाम, 1जुलाई(खबरबाबा.काम)। जावरा के पास तीन रुंडी पहाड़ी पर मिली लाश के मामले में पुलिस ने मंगल बाबा ओर उसके साथी को गिरप्तार किया है। मंगल बाबा ने अपने साथी के साथ मिलकर यह हत्या की थी। हत्या की वजह मृतक द्वारा आरोपी मंगलबाबा का सामन चुराना था।
उलेखनीय है कि 28 जून 2019 को ग्राम नागदी के पास तीन रुंडी पहाड़ी पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी। इस लाश की सूचना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लाश का पंचनामा बनाकर लाश की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए। लाश की शिनाख्त मांगीलाल पिता वीरजी भील निवासी ग्राम भूतिया थाना रावटी हालमुक़ाम हुसेन टेकरी जावरा के रूप में हुई।मृतक पन्नी बीनने का काम करता था। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने इस हत्याकांड के आरोपियों की गिरप्तारी का आज रतलाम में पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकारवार्ता में किया ।उन्होंने बताया की पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियो की खोज शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले इस बात का पता लगाय की मृतक आखरी बार किसके साथ था। पुलिस को सफलता मिली और पता चला कि मृतक को हुसेन टेकरी के पास ही झोपड़ी बनाकर रहने वाले मंगलबाबा के साथ देखा गया था। और अब मंगलबाबा भी अपनी झोपड़ी में नही है। पुलिस ने मंगलबाबा की तलाश की। विभिन स्थानो पर तलाशी के बाद मंगलबाबा जावरा रेल्बे स्टेशन पर मिला जिसे पुलिस ने पकड़ा।थाने लाकर पूछताछ की तो उसने मांगीलाल की हत्या अपने एक साथी कारूलाल के साथ मिलकर करना कबूल किया।
पुलिस अधिक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि आरोपी मंगल बाबा ओर मृतक परिचित थे।दोनो साथ मे शराब पीते थे। घटना के दो सहार दिन पहले मृतक मांगीलाल का अपबी पत्नी से विवाद हो गया था।इसलिए वह शराब पीने के लिए मंगल बाबा के घर ही रहने आ गया था। इसी दौरान मांगीलाल ने मंगल बाबा के घर मे उसका रेडियो, एक ताँबे का लोटा, घण्टी आदि सामान चुरा कर छिपा लिया था।यह जानकारी मंगल बाबा को मिलने पर उसे क्रोध आया और उसने मांगीलाल को सबक सिखाने की ठानी। मंगल बाबा ने अपने एक साथी कारूलाल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। मृतके मांगीलाल को मंगल बाबा ने 27 जून की रात करीब आठ बजे अपने साथ शराब पीने के लिए बुलाया। मंगल बाबर कारूलाल उसको लेकर तीन रुंडी पहाड़ी की ओर ले गए। वहां तीनो ने शराब पी । फिर मंगल बाबा ओर कारूलाल ने मांगीलाल पर लाठी से वार कर दिये। घायल मांगीलाल को करीब 200मीटर तक घसीट कर उसकी हत्या कर भाग निकले।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि आरोपीगणों पर पूर्व में जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाने में ही अवेध शराब का मामला दर्ज हुआ था। दोनो आरोपियों को गिरप्तार कर लिया गया है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.