रतलाम,8सितम्बर। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देश में जिले में भर में चलाए जा रहे संपत्ति अपराधों की रोकथाम हेतु आपरेशन शिकंजा के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्र्रामीण सुनील पाटीदार के मार्गदर्शन में तथा आलोट एसडीओपी डीआर माले के नेतृत्व बरखेड़ा थाना प्रभारी व उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकल हीरो होंडा ब्लैक कलर की मोटर साइकल चालक सुल्तान सिंह पिता रतनसिंह निवासी हमीरगढ़ से पूछताछ की जिस पर दस्तावेज नहीं मिलने पर तस्दीक की गई। उक्त मोटर साइकल चोरी की होना पाई गई। पूछताछ में सुल्तानसिंह ने बताया कि मोटर साइकल ग्र्राम बामनखेड़ी से राम मंदिर के सामने से चोरी की थी। उक्त मोटर साइकल नारायण मालवीय निवासी बरखेड़ा खुर्द के साथ मिलकर दो मोटर साइकल राजस्थान से भी चुराना कबूल की थी। पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ पर उनके कब्जे से दो मोटर साइकल और जब्त की गई। वहीं दूसरी और अभियान के तहत अंबेडकर चौक बरखेड़ा कला पर तीन व्यक्ति मोटर साइकल बेचने की फिराक में गांव में घुम रहे थे जहां तस्दीक कर जांच पड़ताल की गई। उक्त व्यक्ति संदिग्ध होने पर उनके कब्जे की मोटर साइकल के बारे में पूछताछ की। कागज नहीं होने पर वे भी मोटर साइकल चोरी की पाई गई। महेश पिता गोपाल प्रजापत (28) निवासी खेताखेड़ा, संदीप पिता कमलसिंह गुर्जर (20) बरखेड़ा खुर्द व ईश्वरसिंह पिता बादरसिंह गुर्जर (18) निवासी बरखेड़ा खुर्द से अलग-अलग तीनों से एक-एक मोटर साइकल जब्त की। सभी मोटर साइकलें उन्होंने चोरी करना कबूल की।
इस कार्यवाही के दौरान निरीक्षक संतोष कुमार जमरा, उपनिरीक्षक पन्नालाल दायमा, सहायक उप निरीक्षक उदयभान राय, प्रधान आरक्षक रुपसिंह झाला, आरक्षक विजेस पाटीदार, कुलदीपसिंह की भूमिक सराहनीय रही।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.