रतलाम,17सितम्बर/प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य सरकार गावों में देखे, बाढ़ से फसल पुरी तरह नष्ट हो गयी है। राहत का काम तेजी से चलाए। एन डी आर एफ की जो राशि राज्य सरकार के पास है जिसमे 75 प्रतिशत केंद्र की राशि होती है , उससे किसानों को राहत देना शुरू करे।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जावरा के पास माननखेड़ा में बोल रहे थे। मन्दसौर से भोपाल जाते समय जावरा क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण नष्ट हुई फसलों को देखने के बाद किसानों से मिलने के लिए रुके थे। जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और अतिवृष्टि से हुके नुकसान से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को किसानों का कर्जा ओर बिजली बिल तत्काल माफ करना चाहिए और गरीबो के घर खाने पीने के लिए तुरंत राशि देना चाहिए। अगर सरकार यह नही करती है तो हम 21 तारीख को मन्दसौर में किसानों के साथ मिलकर शांति पूर्ण आंदोलन करेंगे। लगभग आधे घण्टे रुकने के बाद शिवराजसिंह बड़ावदा के लिए रवाना हुए।
बड़ावदा पहुचने के बाद उन्होंने कहा कि किसानों का कर्जा जल्द माफ होना चाहिए। और किसानों को सोयाबिन का 40 हजार् प्रति हेक्टर देना चाहिए। अगर कांग्रेस सरकार किसानों की सुध नही लेगी तो हम सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
श्री चौहान मन्दसौर से भोपाल जाते समय कुछ देर के लिए जावरा ओर बड़ावदा में रुके थे। उसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा भी की ।
बड़ावदा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंडी में पहुचकर किसानों से मिले और उनकी समस्याओं को जाना। श्री सिंह से किसानों ने अतिवृष्टि से हुई अपनी सोयाबीन फसल के मुआवजा दिलाने की मांग भी की। पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों को उनकी समस्या को हल करने के लिए हरसंभव मदद का आस्वाशन दिया।
लगभग 20 से 25 मिनिट रुके शिवराजसिंह को देखने और मिलने आये कई लोगो की भीड़ में अज्ञात बदमाशों ने जेब भी काट ली। मंडी में फसल लेकर आये एक किसान के रुपये उड़ा दिए तो गाव से किराना सामान लेने आया एक युवक की जेब से 7 हजार रुपए बदमाश ने उड़ा दिए।