Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » चेतन्य काश्यप फाउंडेशन से किया जीवन का आधार सशक्त बनाने का प्रयास-काश्यप
All News

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन से किया जीवन का आधार सशक्त बनाने का प्रयास-काश्यप

SamagraBy SamagraOctober 25, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 25 अक्टूबर 2019। शहर में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से जीवन का सशक्त आधार बनाने का प्रयास किया गया है। फाउंडेशन ने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए कुपोषण मुक्त रतलाम अभियान चलाया, खेलों से जोड़ने के लिए खेल चेतना मेला आयोजित हो रहा है और शैक्षणिक विकास को प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से गति देने का प्रयास किया है। इसके अलावा गरीबों को आवास निर्माण में फाउंडेशन मददगार बना है, जिससे झुग्गी मुक्त रतलाम का सपना जल्द ही पूरा होगा।

यह बात विधायक एवं क्रीडा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार दीप मिलन समारोह में कही। उन्होंने बताया कि रतलाम को कुपोषण से मुक्त करने का अभियान फाउंडेशन ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पूर्व आरंभ किया था। उस समय महिला एवं बाल विकास विभाग की दो शहरी परियोजना में 2600 बच्चे चिन्हित हुए थे, जिन्हें फाउंडेशन ने 50 कार्यकर्ता,12 पर्यवेक्षकों के माध्यम से 285 आंगनवाड़ी केंद्रो पर पोषण आहार उपलब्ध कराया। इससे पहले चरण में करीब 1300 बच्चें कुपोषण से मुक्त हुए और देश में नया रिकार्ड बना। बाद में चुनाव आचार संहिता के कारण अभियान प्रभावित हुआ, लेकिन इसे अब 1600 बच्चें चिन्हित कर फिर से आरंभ किया गया है और पहले दो महीनों में 450 बच्चे कुपोषण से बाहर हो चुके है।
श्री काश्यप ने कहा कि पूर्व में इस अभियान के दौरान 12 बच्चें को हदय की समस्या पाए जाने पर उनका शासन की बाल हृदय योजना के तहत आपरेशन भी करवाया गया। कुपोषण देश पर कलंक है, इसलिए फाउंडेशन के माध्यम से रतलाम को इससे मुक्त कर नई शुरूवात की जाएगी। फांउडेशन शिवनगर में गरीब परिवारों को मकान दिलाने में मदद कर रहा है। स्कील डेवलपमेंट के लिए उघोगों में रोजगार के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। श्री काश्यप ने बताया कि क्रीडा भारती के तत्वावधान में फांउडेशन द्वारा आगामी 17 नवंबर को देश भर में पहली बार आन लाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 1 लाख रूपए का प्रथम 50-50 हजार के द्वितीय और 21 हजार के तृतीय पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
श्री काश्यप ने कहा कि वे गरीबी से मुक्ति-विकास की युक्ति के संकल्प के साथ राजनीति में आए थे। अहिंसा ग्राम बनाने के बाद शहर को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले चरण में 1400 आवास स्वीकृत हुए थे। दूसरे चरण में 3442 आवासों की स्वीकृति हो गई है और करीब 2500 आवासों के लिए डीपीआर बनाने का कार्य जारी है। इससे जल्द ही रतलाम झुग्गी मुक्त बनेगा।
चर्चा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शेलेंद्र डागा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवंत कोठारी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय, झुग्गी प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक अनिता कटारिया व गोविंद काकानी के साथ रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन एवं म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी मौजूद थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनगर निगम आयुक्त और सीएमओ सुबह 6 से 9 बजे तक फील्ड में रहेंगे,प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास ने दिए निर्देश
Next Article महू-नीमच हाइवे पर ट्रक कटिंग की एक और वारदात, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन को शुद्ध एवं…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.