रतलाम,24नवम्बर(खबरबाबा.काम)/रतलाम मंडल में कार्यरत एसी कोच कंडक्टर को ट्रेन में लावारिस बैग मिले, जिसमें सोने के आभूषण और नगदी थे ।इन बैगो को आरपीएफ के माध्यम से पंचनामा बनाकर उनके मालिकों की तलाश कर उन्हें सुपुर्द किया गया।
रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 23 नवम्बर को गाड़ी संख्या 11465 सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस में रतलाम मंडल के एसी कोच कंडक्टर विजय चौधरी को डयूटी के दौरान ए1 कोच में बर्थ संख्या 12 पर दो लावारिस बैग की जानकारी मिली। कुछ समय इंतज़ार के बाद भी जब कोई पैसेंजर बैग लेने नही आया तो rpf को सूचना दी गई । आरपीएफ स्टाफ के द्वारा उस बैग को कुछ यात्रियों की उपस्थिति में खोलकर देखा गया । चेक करने पर उसमें नगद और सोने के आभूषण एवं अन्य सामान मिले। बैग में छोटे बच्चों के कपड़े भी थे। चेकिंग स्टाफ द्वारा a1 एवम a2 कोच में छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्री को ढूंढने पर a2 में पता चला कि उनके दो बैग कम है। उक्त यात्री की पूरी जानकारी लेकर एवम जांच कर RPF द्वारा पंचनामा बनाकर बैग और सामान यात्री (असल मालिक) को सुपूर्द किया गया।
Previous Articleइंदौर के अस्पताल में पट्टी का फंदा बनाकर कैदी ने की खुदकुशी
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.