इंदौर,27नवम्बर2019/ इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक बिल्डर के घर पर कुछ लोगों ने बंदूक की नोंक पर बंधक बनाकर एक बिल्डर के घर डाका डाल दिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चार से पांच लोगों को देखा जा सकता है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम-78 स्थित कंचन विहार कॉलोनी में मंगलवार रात चार से पांच नकाबपोशों ने एक बिल्डर के बंगले में घुसकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने पहले बंगले के बाहर तैनात दो गार्डों पर कट्टा ताना और एक गार्ड से रायफल छीन ली।
इसके बाद उन दोनों को बंगले में रस्सी से बांध दिया और बिल्डर के परिवार को भी बंधक बनाकर नकदी और गहने लूट लिए। वारदात के बाद एसपी, एएसपी, पांच सीएसपी और आठ थानों के टीआई घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें चार से पांच बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
घटना बिल्डर कैलाशचंद गोयल के बंगले की है जो बेटे मुकेश और अंकेश के साथ अपने बंगले हरिहर विला में रहते हैं। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े 9 बजे नकाबपोश डकैत कॉलोनी में दाखिल हुए।
डकैत नीले रंग की पर्दे लगी मारुति ईको में आए थे। वे बंगले से कुछ दूरी पर कार से उतर गए और बंगले तक पैदल आए। डकैतों ने गार्ड राजकुमार मिश्रा और हरिकिशन मिश्रा को बंदूक की नोंक पर धमकाते हुए उन्हें घर के अंदर ले गए और हाथ-पैर बांध दिए।
इसके बाद गोयल परिवार को भी बंधक बनाते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने जांच शुरू की तो उसे न्यू लोहामंडी में एक रस्सी और लूटे हुए कुछ मोबाइल फोन बरामद हुए।
(साभार-अमर उजाला)
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.