रतलाम ,23 नवम्बर(खबरबाबा.काम)/ शनिवार शाम को औद्योगिक थाना अंतर्गत 80 फीट रोड क्षेत्र में एक महिला के गले से मंकी केप पहने अज्ञात बाइक सवारों ने सोने की चेन खींच ली । महिला ने वारदात की सूचना औद्योगिक क्षेत्र थाने पर दी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की।
जानकारी के अनुसार वारदात इंद्रलोक नगर निवासी पुष्पा पति राजमल जैन के साथ हुई। वारदात तब हुई जब महिला अपने पति एवं कुछ अन्य परिचितों के साथ हनुमान ताल से घूम कर घर लौट रही थी । 68 वर्षीय पुष्पा पति राजमल जैन निवासी इंद्रलोक नगर ने बताया कि शनिवार शाम को वह और उनके पति तथा पद्मा पति नरेन्द्र जैन तीनो हनुमान ताल तक पैदल घूमकर आ रहे थे ,तभी पीछे से बाइक पर सवार दो लोगो ने उनके गले से चेन खिचीं।चेन ढाई तोले सोने की थी । चेन में लगा 5ग्राम सोने का पेंडल भी था ,लेकिन चेन टूटने से वह और चेन का कुछ हिस्सा वही गिर गया,जिससे पेंडल चेन खिंचने वालो के हाथ नही लग पाया। अचानक हुई घटना से महिला चौक गई और उसने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश बाइक पर भाग चुके थे ।बाद में महिला ने अपने पति के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग भी की ,लेकिन बदमाशें के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया। महिला के अनुसार बदमाश दस 12 ग्राम वजनी हिस्सा ले जाने में कामयाब हुए। बाइक सवार बदमाश ने मंकी कैप पहन रखी थी ।पुलिस महिला की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.