मुंबई,23नवम्बर2019/ महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.
शरद पवार ने कहा कि न ही एनसीपी के विधायक और न ही कार्यकर्ता बीजेपी ज्वाइन करेंगे. सच्चे कार्यकर्ता कभी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएंगे. हम बीजेपी के खिलाफ हैं. शरद पवार ने कहा कि 10 से 11 विधायक अजित पवार के साथ गए हैं. मुझे भी शपथग्रहण का पता सुबह चला. फिलहाल अभी कौन-कौन गया है इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन विधायकों के खिलाफ जो ऐक्शन लेना होगा लेंगे. शरद पवार ने कहा कि बीजेपी को समर्थन का फैसला अजित पवार का है. हम कतई इसके पक्ष में नहीं हैं. देवेंद्र फडणवीस सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे.
शरद पवार ने कहा कि भाजपा का समर्थन करने वाले राकांपा विधायकों को पता होना चाहिए कि उनके इस कदम पर दल बदल विरोधी कानून लागू होगा. उन्होंने कहा कि अजित पवार का फैसला अनुशासनहीनता है, कोई भी राकांपा कार्यकर्ता राकांपा-भाजपा सरकार के समर्थन में नहीं है. वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राकांपा विधायकों ने कहा कि उन्हें राज भवन ले जाया गया लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं था कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए ले जाया जा रहा है. दूसरी तरफ, कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में चोरी-छिपे सरकार बनाई गई.
(साभार-एनडीटीवी)
Previous Articleमहाराष्ट्र में जो कुछ हुआ वो पहली बार नहीं है
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.