रतलाम,14दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। अज्ञात चोरो ने उकेडिया के समीप ट्रक कटिंग की वारदात को अंजाम दे दिया है। इस बार आरोपी एक ट्रक से हजारों के टायर चुरा ले गए। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
जावरा औद्योगिक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंदौर से नीमच के लिए ट्रक विगत दिवस निकला था। ट्रक को बदनावर के खेडा निवासी जितेन्द्र पिता गलिया चला रहा था। बीति रात करीब अलसुबह 4.30 बजे जितेन्द्र को ट्रक से माल चोरी होने का संदेह हुआ तो उसने ट्रक को साइड में लगाकर देखा तो ट्रक से करीब 20 टायर गायब थे। जिनकी अनुमानित कीमत 40 हजार रूपये आंकी गई है। पीडि़त ने इसकी शिकायत जावरा औद्योगिक थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले पर तत्परता दिखाई ओर क्षेत्र में ट्रक कटिंग वारदात में शामिल संदिग्धों की धरपकड शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सफलता हासिल नही हुई है।
फ्रिगंज से बाईक तो जवाहर नगर से मोबाइल चोरी
रतलाम।अज्ञात चोरो ने फ्रिगंज से एक बाइक चुरा ले गए तो वहीं जवाहर नगर में घर में घुसकर एक मोबाइल चुरा ले गए।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के मुताबिक हिम्मत विहार निवासी नागेश पिता मांगीलाल पांचाल अपने दोस्त के घर फ्रिगंज क्षेत्र में आया था। उसनेे एक दुकान के पास अपनी बाईक क्रमांक एमपी 43 डीजेड 9134 को खडी की थी। जब वह अपने दोस्त विजय शर्मा से मिलने के बाद पुन: घर जाने लगा तो वहां से उसकी बाईक गायब हो चुकी थी। वहीं ओद्योगिक थाना क्षेत्र में भी अज्ञात बदमाश ने अपने हाथ की सफाई दिखाई ओर कल रात करीब 9 बजे जवाहर नगर निवासी मितेश भरकुंदिया के घर में घुस गए ओर आगे के कमरे में उनके पिता जगन्नाथ भरकुंदिया का मोबाइल को चुरा ले गया। पुलिस ने इन मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Previous Articleफास्टैग नहीं लगाया तो आज रात से दोगुने टोल के लिए हो जाएं तैयार
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.