रतलाम,2दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल का डीजल शेड रतलाम ग्रीन-को गोल्ड रेटिंग वाला भारतीय रेलवे का प्रथम डीजल शेड बन गया है।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि ‘ग्रीन-को’ से संबंधित पैरामीटर्स को प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ मंडल याँत्रिक इंजीनियर(डीजल) रतलाम के निर्देशन में कार्ययोजना बनाने एवं उस पर कार्य करना आरंभ कर दिया था। इस संदर्भ में श्री प्रसाद गनगने- सीआईआई एसोसियेट द्वारा इससे पूर्व दो बार डीजल शेड रतलाम का विजिट किया गया था तथा फाईनल विजिट के दौरान क्या-क्या प्रयास किए जाने बाकी है, के बारे में भी निर्देशित किया गया था।
दिनांक 11.09.19 को ‘ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम अससेमेंट’ टीम के श्री रुमी. पी. इंजनियर-एवं उनके सहयोगी श्री प्रसाद गनगने- सीआईआई एसोसियेट द्वारा डीजल शेड रतलाम पर अपनी रिपोर्ट ‘ग्रीन-को पैनल-सीआईआई हैदराबाद को सौंपी तथा दिनांक 11.09.19 से 12.09.19 तक ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम अससेमेंट-हैदराबाद द्वारा डीजल शेड रतलाम में ‘ग्रीन-को’ से संबंधित किये गये प्रयासों एवं पैरामीटर्स जैसे उर्जा सक्षमता, पुनर्नविकरणीय उर्जा, जल संरक्षण , हरित गृह गैस, कचरा प्रबंधन, सामग्री संरक्षण आदि के असेसमेंट के बाद ग्रीन-को पैनल–सीआईआई/आईजीबीसी द्वारा ग्रीन-को गोल्ड रेटिंग के लिए डीजल शेड रतलाम को चुना गया।
दिनांक 27.11.19 से 28.11.19 तक ”ग्रीन कंपनी रेटिंग रिस्टम अससेमेंट’– ग्रीन-को पैनल हैदराबाद द्वारा हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय सेमीनार में डीजल शेड रतलाम को ‘ग्रीन-को’ की गोल्ड रेटिंग शील्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये गये जिसे दिनांक 02.12.19 को मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत गुप्ता द्वारा वरिष्ठ मंडल याँत्रिक इंजीनियर श्री विनोद कुमार को प्रदान कर उनके इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए पूरी टीम की सराहना की एवं भविष्य में इस प्रकार के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के.के. सिन्हा, मंडल याँत्रिक इंजीनियर(डीजल) श्री विवेक एसीएमटी(डीजल) श्री अजय कुमार, सहायक मंडल याँत्रिक इंजीनियर(डीजल) श्री अजय कुमार, श्री वी. सुब्रमण्यम, श्री अमित कुमार, सहायक सामग्री प्रबंधक श्री हिमांशु अग्रवाल एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
**********
Previous Articleनगरीय निकायों में विकेन्द्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना लागू
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.