नई दिल्ली, 4दिसम्बर2019/ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जवानों के बीच झड़प हुई है. नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि इस झड़प में 6 जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
खूनी झड़प की यह घटना आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप में हुई. घटना की पुष्टि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी कर चुके हैं. मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और शवों को निकाला जा रहा है. घटना में कुछ जवान घायल हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों से जवानों के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही थीं लेकिन बुधवार सुबह आईटीबीपी के जवान आपस में भीड़ गए और उनका झगड़ा गंभीर हो गया. दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से गोलीबारी हो गई. पुलिस अधीक्ष मोहित गर्ग के मुताबिक छह जवानों की मौत की खबर है.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.