Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाया जाएगा देश का अग्रणी प्रदेश, मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा रॉयल कुसिंज़ फूड फेस्टिवल का उद्घाटन
All News

पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाया जाएगा देश का अग्रणी प्रदेश, मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा रॉयल कुसिंज़ फूड फेस्टिवल का उद्घाटन

SamagraBy SamagraDecember 27, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,27दिसम्बर2019/ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी प्रदेश बनाया जाएगा। श्री कमल नाथ मिंटो हॉल में शासकीय तौर पर प्रदेश में पहली बार राजसी घरानों में प्रचलित उत्कृष्ट व्यंजनों पर केन्द्रित रॉयल कुसिंज़ फूड फेस्टिवल का उद्घाटन कर रहे थे। कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ओंकार सिंह मरकाम एवं सांसद श्री नकुल नाथ उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि इस फेस्टिवल के जरिए प्रदेश में पर्यटन के साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना राज्य शासन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि मध्यप्रदेश की प्रोफाईल में बदलाव लाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे प्रदेश में अपार संभावनाएँ है, पर उसके अनुरूप अपेक्षित विकास न होने के कारण हम अपनी उपलब्ध सम्पदा का यहाँ के नागरिकों और प्रदेश को लाभ नहीं दिला पाए। श्री कमल नाथ ने कहा कि पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है, जिससे न केवल आर्थिक समृद्धि आएगी बल्कि रोजगार के भी व्यापक अवसर निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की समृद्धि में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है। उसके मुकाबले मध्यप्रदेश कहीं भी कम नहीं है लेकिन हम अपनी ब्राडिंग नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश टाईगर स्टेट है। हमारे पास कान्हा, बांधवगढ़ जैसे नेशनल पार्क हैं, लेकिन पर्यटन के नक्शे में रणथम्भोर और जिम कॉर्बेट का ही जिक्र है। श्री कमल नाथ ने कहा कि हमें अपने पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग करना होगी, तभी हम इसका लाभ प्रदेश को दिला सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने रॉयल कुसिंज़ फूड फेस्टिवल को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि हमें इस तरह के आयोजन न केवल प्रदेश में बल्कि देश के दिल्ली, मुम्बई, बैंगलुरु और अमृतसर जैसे बड़े शहरों में भी करना चाहिए। इससे मध्यप्रदेश की एक अलग पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाना बनाना न केवल एक कला है बल्कि शिल्प भी है। हमारे प्रदेश के राजघरानों में इसकी बेहतर परम्पराएँ हैं। उनका उपयोग और उनकी लांचिंग करके हम प्रदेश के पर्यटन को एक नई ऊँचाई दे पाएंगे।

पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की मंशा है कि प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश हो और हम अपनी पर्यटन सम्पदा की राष्ट्रीय पहचान बनाएं। इसलिये पर्यटन विभाग ने रॉयल कुसिंज फूड फेस्टिवल की अभिनव पहल की है। उन्होंने बताया कि इस अनूठे आयोजन के जरिए हमने प्रदेश के राजघरानों में प्रचलित सभी प्रकार के व्यंजनों को लोगों तक पहुँचाने का प्रयास शुरू किया है। इसके जरिए हम राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश की पर्यटन गतिविधियों को रेखांकित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश के ऐसे पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिनमें पर्यटकों का आना सुनिश्चित है। ओरछा, बुंदेलखण्ड और माण्डव महोत्सव को इसी दृष्टि से भव्यता के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब से आए सेलेब्रिटी शेफ श्री हरपाल सिंह ने कहा कि उनका मध्यप्रदेश से पुराना रिश्ता है। वे यहाँ एक विंटेज होटल में शेफ के तौर पर काम कर चुके हैं। उस होटल में होलकर घराने के रिचर्ड होलकर और सुश्री शालिनी होलकर खाना खाने आते थे। उन्होंने बताया कि सुश्री शालिनी होलकर ने उन्हें कुकिंग की एक पुस्तक भेंट की थी, जो उनके लिए बाईबल के समान है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में राजघरानों के खाने की भव्य और शानदार परम्पराएँ हैं। आवश्यकता इस बात की है कि इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित किया जाए। उन्होंने कहा कि रॉयल कुसिंज़ फूड फेस्टिवल एक अच्छी पहल है। इससे मध्यप्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी।

वरिष्ठ पत्रकार श्री अवनीश जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन क्षमताओं और संभावनाओं से परिपूर्ण है। केरल के बाद मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौन्दर्य के मामले में सबसे समृद्ध प्रदेश है। उन्होंने फूड फेस्टिवल आयोजन के उद्देश्यों की सराहना की।

पर्यटन सचिव श्री फैज अहमद किदवई ने रॉयल कुसिंज़ फूड फेस्टिवल के उद्देश्य और रूपरेखा की जानकारी दी। फेस्टिवल में मध्यप्रदेश के भोपाल, सैलाना, रीवा, नरसिंहगढ़, झाबुआ, कुरवई, होलकर, जौरा एवं गढ़ा राजघरानों के प्रतिनिधि श्री पुष्पराज सिंह, श्री रवि रानावत, श्री रनवीर सिंह, श्री नवाब जफर अली खान और श्री भारत सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध शेफ श्री रिचर्ड ग्रहम, श्री वासुदेव रतनानी एवं गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज मध्यप्रदेश की श्रीमती लता टंडन और ब्लॉगर्स श्री शैलेन्द्र एस. जग्गी, श्री रविकांत रेड्डी एवं सुश्री मरियम एच. रेशी और सुश्री दरीना एलेन उपस्थित थीं।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपट्टा वितरण का कार्यक्रम शीघ्र घोषित होगा : काश्यप,नगरीय प्रशासन आयुक्त पी. नरहरि से भोपाल में की चर्चा
Next Article जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक 28 दिसम्बर को
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.