Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मंडी में उपभोक्ताओं को थोक की दर पर रिटेल में प्याज मिलेगा कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की बैठक में दिए निर्देश
All News

मंडी में उपभोक्ताओं को थोक की दर पर रिटेल में प्याज मिलेगा कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की बैठक में दिए निर्देश

SamagraBy SamagraDecember 2, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 02 दिसम्बर 2019/ राज्य शासन के निर्देशानुसार रतलाम, सैलाना, जावरा मंडी में उपभोक्ताओं को थोक की दर पर रिटेल में प्याज विक्रय किया जाएगा। इसके लिए समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग तथा मंडी अधिकारी को निर्देश दिए। मंडी में व्यापारी जिस थोक रेट में प्याज खरीदेंगे, उसी रेट में ग्राहक को बेचेंगे। इसके लिए कलेक्टर द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक करने के निर्देश मंडी अधिकारी को दिए गए हैं। रतलाम में सैलाना बस स्टैंड स्थित मंडी में प्याज विक्रय केंद्र एक-दो दिनों में आरंभ कर दिया जाएगा, सैलाना जावरा में भी आरंभ हो जाएंगे।

कलेक्टर ने बैठक में कृषि विभाग के विशेष गुण नियंत्रण अभियान की समीक्षा की। उपसंचालक कृषि ने बताया कि अब तक ग्वालियर प्रयोगशाला से 3 नमूनों के फेल होने की जानकारी मिली है। कलेक्टर ने उपसंचालक को निर्देश दिए कि प्रयोगशाला अधिकारी से संपर्क कर नमूनों की रिपोर्ट शीघ्र मंगवाने की व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को भी निर्देश दिए कि विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत अपने क्षेत्र में दुकान प्रतिष्ठानों के निरीक्षण करवाए जाएं। इसमें छोटी दुकानों के साथ-साथ बड़ी दुकानें अनिवार्य रूप से चेक की जाएं, बगैर किसी गड़बड़ी के दुकाने चेक करवाई जाएं। कलेक्टर द्वारा बीपीएल परिवार सत्यापन अभियान की भी समीक्षा की जाकर सैलाना एसडीएम को खासतौर पर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रतिदिन अपने क्षेत्र के सत्यापन दलों से संपर्क करें। नगर निगम रतलाम क्षेत्र में भी परिवार सत्यापन की प्रक्रिया की गति अत्यंत धीमी पाई गई, नगर निगम के अधिकारी को काम में गति लाने के कड़ाई से निर्देश दिए गए। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गौशाला निर्माण योजना की एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री अनूप मिश्रा ने बताया कि गौशालाओं का निर्माण दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उपसंचालक पशु चिकित्सा को निर्देश दिए गए कि आगामी गौशालाओं के निर्माण के लिए स्थल चिन्हित करने के कार्य में गति लाई जाए।

कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय मेडिकल कॉलेज, मातृ एवं शिशु चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट परिसर तथा जिला चिकित्सालय में सांची पार्लर स्थापित कराने के लिए कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने वनाधिकार अधिनियम के तहत वन मित्र पोर्टल पर पंचायत सचिवों की प्रोफाइल क्रिएट करने की समीक्षा करते हुए यह कार्य समय सीमा में शत-प्रतिशत रूप से संपादित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों का भी शत-प्रतिशत गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में वर्षा के पश्चात खराब सड़कों की मरम्मत किए जाने हेतु पेंचवर्क की जानकारी बैठक में ली। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि जिले में उनके द्वारा 145 किलोमीटर सड़कों के पेंचवर्क किए गए हैं। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि विकासखंडवार पेंचवर्क डिटेल्स सभी एसडीएम को उपलब्ध करवाएं। एसडीएम अपने क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के पेचवर्क का भौतिक सत्यापन करेंगे। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के अपूर्ण कार्यों पर भी कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि शीघ्र कार्य पूर्ण नहीं किया तो अधिकारी के विरुद्ध विभागाध्यक्ष को पत्र लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी की अनुपस्थिति पर उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयुवतियां उत्साह के साथ ट्रेनिंग में हुई सम्मिलित , पुलिस पदों पर चयन के लिए युवतियों को ट्रेनिंग देने का कार्य आरंभ
Next Article नगरीय निकायों में विकेन्द्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना लागू
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.