Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम:जनसुनवाई में 67 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए
All News

रतलाम:जनसुनवाई में 67 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए

SamagraBy SamagraJanuary 1, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,1जनवरी2020/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य तथा डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन द्वारा जनसुनवाई करते हुए 67 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए गए।

रामनगर (मोतीनगर) निवासी श्रीमती रेखा पति राहुल मईडा ने अपने आवेदन में कहा है कि शासन द्वारा वर्श 2017 में झुग्गी के पट्टे वितरण किए गए थे किन्तु प्रार्थिया का नाम पट्टे में अंकित नहीं किया गया था। रेखा का कहना है कि वह वर्ष 2014 से उक्त स्थान पर झुग्गी बनाकर निवास कर रही है और गरीबी रेखा की श्रेणी में आती है। प्रकरण निराकरण हेतु नगर निगम आयुक्त को भेजा गया है।

ग्राम आम्बापाडा निवासी कविता ने जनसुनवाई में बताया कि उसकी माता सुगनाबाई को प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत आवास आवंटित किया गया था और प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची क्रमांक 130 पर उसकी माता का नाम अंकित है किन्तु उसकी माताजी का निधन होने से उक्त आवास ग्राम पंचायत द्वारा अन्य महिला को आवंटित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत प्राप्त होने वाली राशि भी अन्य महिला को दी जा चुकी है। अतः उक्त प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया जाए। कलेक्टर ने प्रकरण सीईओ बाजना को भेजा है तत्काल जांच कर निराकरण के निर्देश दिए हैं।

रामनगर (मोतीनगर) निवासी श्रीमती रमतु कटारा ने अपने आवेदन में बताया कि उसके पति की वर्ष 2018 में मत्यु हो गई थी और प्रार्थिया द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि हेतु आवेदन भी दे दिया था परन्तु आज दिनांक तक उक्त योजना का लाभ प्रार्थिया को नहीं मिला है। प्रार्थिया की पारिवारिक स्थिति काफी दयनीय है और दो बच्चों का लालन-पालन करने में भी उसे काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। प्रकरण निराकरण हेतु नगर निगम आयुक्त को प्रेषित किया गया है।

ग्राम सुखेडा निवासी विश्वम्भरसिंह पिता कालूसिंह ने जनसुनवाई में कलेक्टर को बताया कि पंचायत द्वारा उसे निःशुल्क पट्टा दिया गया था। जब वह उक्त पट्टे पर निर्माण करने गया तो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसके पट्टे वाली जगह पर कब्जा कर लिया गया है। अन्य व्यक्ति द्वारा उसे डराया व धमकाया जा रहा है। अतः उसे उक्त पट्टा वापस दिलवाया जाए। प्रकरण निराकरण हेतु तहसीलदार पिपलौदा को भेजा गया है। वहीं ग्राम मोरदा तहसील नामली निवासी श्यामलाल पिता रामलाल ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी एक भूमि नामली में स्थित है जिस पर अन्य व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत रुप से कब्जा कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में जब गिरदावर सा. से बात की तो उन्होंने कहा कि आप अपनी कृषि भूमि पर खेती करना चालू कर दें। किन्तु किसी व्यक्ति द्वारा मेरी फसल नष्ट कर दी गई व मुझसे मुआवजा मांगा जा रहा है। कलेक्टर ने उक्त प्रकरण के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं।

बडावदा निवासी रमेशचन्द्र पिता नाथुजी ने अपने आवेदन में कहा है कि प्रार्थी विमुक्त जाति कन्या आश्रम ब़ड़ावदा में कार्यरत है। प्रार्थी द्वारा 18 दिसम्बर को आवेदन प्रस्तुत कर विनियमित वेतनमान अनुसार वेतनवृद्धि हेतु नवीन दर से वेतन एवं एरियर्स राशि भुगतान किए जाने हेतु निवेदन किया था। प्रार्थी का वेतन निर्धारण शासन दिशा-निर्देशानुसार नहीं किया गया है और न ही मेरी वेतनवृद्धि लगाई गई है। प्रकरण निराकरण हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को प्रेषित किया गया है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनए साल से पहले ही रेलवे ने दिया झटका, बढ़ाया यात्री किराया, कल 1 जनवरी से होगा लागू
Next Article म. प्र.: ढाई लाख हेक्टेयर में होगा बिगड़े बाँस वनों का सुधार एवं संरक्षण लाभान्वित होंगे डेढ़ हजार वनवासी परिवार
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.