भोपाल,17मार्च2020/ राज्य शासन ने श्री एम. गोपाल रेड्डी को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने आज मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के श्री रेड्डी का जन्म 1960 में हुआ। संयुक्त आंध्र प्रदेश और वर्तमान में तेलंगाना के मूल निवासी श्री रेड्डी ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया। उन्होंने सहायक कलेक्टर सागर के रूप में 1986 में अपने कैरियर की शुरूआत की। उन्होंने प्रशासक, नगर निगम जबलपुर, कलेक्टर छिन्दवाड़ा, खरगोन तथा इंदौर का दायित्व सम्हाला। श्री रेड्डी ने 1995 से 1996 तक संचालक, जनसम्पर्क रहने के अलावा आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, आयुक्त उद्योग के रूप में भी अपनी सेवाएँ दीं। भारत सरकार में संयुक्त सचिव, गृह और अतिरिक्त सचिव, गृह के दायित्व का भी निर्वहन किया। वर्तमान में श्री रेड्डी अपर मुख्य सचिव, जल-संसाधन के पद पर कार्यरत थे।
मोहन्ती प्रशासन अकादमी के महानिदेशक नियुक्त
राज्य शासन के जारी आदेशानुसार श्री एस.आर. मोहन्ती को आगामी आदेश तक महानिदेशक आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी पदस्थ किया है। श्री मोहन्ती द्वारा अकादमी में कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती वीरा राणा महानिदेशक आर.सी.व्ही.पी. प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
Trending
- रतलाम: संगठन एप्प का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान,भाजपा सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न
- रतलाम: डॉ. एम.बी.शर्मा नर्सिंग महाविद्यालय की लेम्प लाईटिंग सेरेमनी आयोजित
- एक ही समय पर 3 विमान क्रैश, भरतपुर में चार्टर्ड प्लेन तो मुरैना में सुखोई-मिराज ने खोया नियंत्रण
- रतलाम:महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान समारोह के साथ हास्य और वीर रस की बहेगी बयार,अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आज
- कब सुनोगे सरकार: अवैध कॉलोनी में अनुमति देने की तैयारी,इधर वैध कॉलोनी में रह रहे हजारों लोगों को नामांतरण,लीज बढ़ाने और निर्माण अनुमति देने से इंकार, विभाजित प्लाट और मकान धारक हजारों परिवार हो रहे परेशान, सीएम की घोषणा के बाद भी आदेश नहीं हुए जारी
- रतलाम:पार्टी कार्यालय में भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न,जिला भाजपा प्रभारी श्री पांण्डेय ने कहा-नेतृत्व पर विश्वास करना ही संगठन का मूल मंत्र,सांसद श्री डामोर, विधायक श्री काश्यप व श्री मकवाना रहे मौजूद
- Budget 2023: वेतनभोगियों को बजट में राहत मिलना तय! इनकम टैक्स व्यवस्था में हो सकते हैं बदलाव
- रतलाम: गण और तंत्र विकास की धुरी: डॉ. गोस्वामी, आयुष ग्राम में मनाया गया गणतंत्र दिवस पर्व