रतलाम 14मार्च 2020/ जनजाति कार्य विभाग के राज्य स्तरीय नेतृत्व विकास के तहत जिले के 6 विद्यार्थियों को आगरा तथा दिल्ली का शैक्षणिक भारत दर्शन भ्रमण कराया गया। भ्रमण पश्चात रतलाम लौटे विद्यार्थियों ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से भेंट की। इन विद्यार्थियों में 4 अनुसूचित जनजाति के तथा 2 विद्यार्थी अनुसूचित जाति के हैं।
भेंट के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन में सफल कैरियर निर्माण के टिप्स दिए। महापुरुषों से प्रेरणा लेने को कहा। साथ ही शिष्टाचार एवं नैतिकता के संबंध में भी उपयोगी मार्गदर्शन दिया। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आर.एस. परिहार भी उपस्थित थे। दिल्ली तथा आगरा शैक्षणिक भारत दर्शन भ्रमण पर गए जिले के विद्यार्थियों में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम के विष्णु भावर, महेंद्र रावत, जयंती भाटी तथा प्रियंका मीणा, गुरु रामदास पब्लिक स्कूल के हर्षित कुमार जायसवाल तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांगरोद की रक्षा धमानिया शामिल है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.