भोपाल,15मार्च2020/ मध्यप्रदेश में जारी सियासी ड्रामे के बीच राज्यपाल लालजी टंडन ने 16 मार्च यानी सोमवार को विधानसभा में कमलनाथ सरकार को बहुमत साबित करने के आदेश दिए हैं। जिसकी वजह से राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। जयपुर में रुके कांग्रेसी विधायक कड़ी सुरक्षा में भोपाल पहुंच गए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने एयरपोर्ट के आस-पास धारा 144 को लागू कर दिया है। वहीं बंगलूरू में ठहरे कांग्रेस के बागी विधायकों ने भोपाल लौटने के लिए वीडियो जारी कर केंद्रीय बलों की सुरक्षा मांगी है। इन विधायकों ने कमलनाथ सरकार से खुद को खतरा बताया है।
थोड़ी देर में कमलनाथ मंत्रिमंडल की बैठक, सत्र आगे बढ़ाने पर चर्चा संभव
विधायकों के भोपाल पहुंचने के बाद में थोड़ी देर में कमलनाथ मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोरोना वायरस से पैदा हुईं स्थितियों के कारण बजट सत्र को आगे बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, बजट सत्र को आगे बढ़ाने पर कानूनी अड़चनों की सामना भी करना पड़ सकता है।
सीएम हाउस में चल रही है कांग्रेसी नेताओं की आपात बैठक
राज्य में चल रहे सियासी उठापटक के मद्देनजर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में जारी है। इसमें सीएम कमलनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, और विवेक तन्खा शामिल हैं।
कमलनाथ के आवास पर पहुंचे दिग्विजय- शोभा ओझा
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और शोभा ओझा कमलनाथ के आवास पर पहुंच गए हैं। मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने कल बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया है।
जयपुर से भोपाल लौटे कांग्रेस विधायक
कांग्रेस ने अपने जिन विधायकों को कथित खरीद-फरोख्त के डर से भोपाल के रिसॉर्ट में ठहराया हुआ था। वे भोपाल पहुंच चुके हैं। कल विधानसभा में कमलनाथ सरकार को बहुमत परीक्षण करना है। जिसके लिए कांग्रेस विधायकों को व्हिप जारी करके सरकार के समर्थन में मतदान करने के लिए कहा गया है।
देर रात राज्यपाल ने बहुमत परीक्षण के लिए लिखा पत्र
देर रात राजभवन से बहुमत परीक्षण को लेकर पत्र राज्य के मुख्यमंत्री को भेजा गया। जिसमें लिखा है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि सरकार सदन में विश्वास खो चुकी है और सरकार अल्पमत में है। राज्यपाल का कहना है कि स्थिति गंभीर है और कमलनाथ 16 मार्च को सदन में बहुमत साबित करें।
हम बहुमत परीक्षण के लिए तैयार हैं: हरीश रावत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत जो विधायकों को जयपुर से भोपाल लेकर जा रहे हैं उन्होंने कहा, ‘हम कल बहुमत परीक्षण के लिए तैयार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि जीत हमारी होगी। हम नहीं भाजपा परेशान है। बागी विधायक हमारे संपर्क में हैं।’
सिंधिया समर्थकों ने भोपाल जाने के लिए मांगी सुरक्षा
सिंधिया समर्थक विधायकों ने भोपाल जाने के लिए सुरक्षा की मांग की है। विधायकों ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि उन्हें भोपाल जाने के लिए सुरक्षा दी जाए। बता दें कि बंगलूरू में कांग्रेस के 22 विधायक ठहरे हुए हैं।
अपने समर्थक विधायकों से मिलने बंगलूरू जाएंगे सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया था। जिसमें कमलनाथ सरकार के मंत्री भी शामिल हैं। आज सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के साथ बंगलूरू के होटल में ठहरे हुए इन विधायकों से मुलाकात करने के लिए जाएंगे।
(साभार-अमर उजाला)
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.