Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » नोवल कोरोना वायरस का मध्यप्रदेश में अभी तक कोई पॉजिटिव प्रकरण नहीं
All News

नोवल कोरोना वायरस का मध्यप्रदेश में अभी तक कोई पॉजिटिव प्रकरण नहीं

SamagraBy SamagraMarch 16, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,16मार्च2020/ मध्यप्रदेश में नोवल कोरोना वायरस का अभी तक कोई पॉजिटिव प्रकरण नहीं है। राज्य सर्विलेंस इकाई नए दिशा-निर्देश एवं परामर्शों के लिए सेंट्रल के संपर्क में है। नोवल कोरोना वायरस बीमारी की जानकारी और मार्गदर्शन के लिये दो कॉल सेन्टर 104 को राज्य स्तर पर क्रियाशील किया गया है, जिसमें अब तक 1085 कॉल प्राप्त हो चुके हैं। प्रभावित देशों से आने वाले नए संभावित प्रकरणों को दर्ज कर सर्विलेंस एवं आईसोलेशन में रखा गया है।
समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोवल कोरोना वायरस बीमारी के संबंध में भारत सरकार की ट्रेवल एडवाईजरी, पब्लिक हेल्थ एक्ट की अधिसूचना तथा सामुहिक समारोहों के आयोजन के दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन-सामान्य को सलाह दी गई है कि श्वसन शिष्टाचार का उपयोग करें, बार-बार अपने हाथ धोएं, खाँसी/छींकते समय अपनी नाक और मुंह को टिशू पेपर/रूमाल या कोहनी से ढंके। हाथ मिलाकर अभिवादन न करें बल्कि नमस्ते/आदाब करें। अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें तथा लक्षण होने पर 28 दिनों तक होम आईसोलेशन में रहें। इस बीमारी से निपटने के लिए राज्य सरकार ने निगरानी तथा नियंत्रण उपायों को सुदृढ़ किया है। आज दिनांक 15 मार्च, 2020 तक नोवल कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले 841 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 417 यात्री अपने घरों में आइसोलेशन में रखे गए हैं तथा 358 यात्रियों का सर्विलेंस पूरा हो चुका है। संभावित 31 प्रकरणों के सेंपल जाँच के लिये NIV पुणे, इंदिरा गांधी शासकीय मेडिकल कॉलेज नागपुर एवं एम्स भोपाल भेजे गए थे, उनमें से 26 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 5 की रिपोर्ट आना बाकी है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर एयरपोर्ट पर प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। संभावित नोवल कोरोना वायरस बीमारी (COVID-19) के सेम्पल की जाँच सुविधा एम्स, भोपाल एवं राष्ट्रीय जनजाति स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (NIRTH), जबलपुर में उपलब्ध है। आज दिनांक 15 मार्च, 2020 को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक में नोवल कोरोना वायरस बीमारी की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, मेरिज हॉल, सार्वजनिक पुस्तकालय, वाटर पार्क, जिम, स्वीमिंग पूल, आँगनवाड़ियों, आधिकारिक यात्रा, प्रशिक्षण, सार्वजनिक समारोह तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति को 31 मार्च, 2020 तक स्थगित किये जाने के लिये निर्णय लिया गया। धार्मिक समारोह कम से कम करने के लिये धार्मिक प्रमुखों से आग्रह किया गया। बीस से अधिक लोगों की सभाओं के आयोजन को रोकने के लिये कानूनी उपाय अपनाये जाने का निर्णय लिया गया। विशेष तैयारियों एवं आपदा स्थिति से निपटने के लिये अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान किये जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। वर्तमान में नोवल कोरोना वायरस बीमारी के प्रकरण विश्व के 135 देशों में दर्ज किये गये हैं। आज दिनांक 15 मार्च 2020 को अन्य देशों में 9751 नए प्रकरण में चीन में 18 नए प्रकरण की तुलना में अधिक प्रकरण दर्ज किये गये हैं। भारत में भी अब तक 107 नोवल कोरोना वायरस बीमारी के प्रकरण एवं 2 मृत्यु दर्ज की गयी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इसे अंतर्राष्ट्रीय महत्व का पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार आज दिनांक 15 मार्च, 2020 तक पूरे विश्व में 1,42,539 प्रकरण दर्ज किये गये। हैं, जिनमें 5393 की मृत्यु हुई है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविधानसभा की कार्यसूची जारी, बहुमत परीक्षण पर संशय के बादल
Next Article कमलनाथ सरकार की अग्निपरीक्षा आज,भाजपा ने भी बनाई रणनीति
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.