नई दिल्ली, 4अप्रैल2020/केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए राज्यों को 17,287 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य आपदा खतरा प्रबंधन फंड (एसडीआरएमएफ) से 11,092 करोड़ रुपये राज्यों को देने को मंजूरी दी। इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान के तहत 6,195 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
गृह मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों को रकम देने का वादा पीएम नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान किया था। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि केंद्र ने एसडीआरएमएफ में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपने हिस्से की 11,092 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
विश्व बैंक देगा एक अरब डॉलर
विश्व बैंक ने भारत को एक अरब डॉलर (करीब 76 अरब रुपये) की वित्तीय आपात सहायता मंजूरी दे दी है। विश्व बैंक द्वारा दी जा रही मदद के पहले चरण में अफ्रीका, पूर्वी एशिया, पेसिफिक, दक्षिण एशिया, यूरोप, केंद्रीय एशिया, मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका के कई देश शामिल हैं। इनमें से भारत भी एक प्रमुख देश है। विश्व बैंक के मुताबिक इस मदद से दुनिया भर में मरीजों को अलग रखने के लिए नए आइसोलेशन सेंटर बनाने में आसानी होगी।
इन 14 राज्यों को वित्त मंत्रालय की मदद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु और त्रिपुरा को राजस्व अनुदान घाटे का 6,195 करोड़ रुपये जारी किया है।
इसमें खर्च करना होगा धन
इस पैसे का उपयोग क्वारंटीन के अलावा इस रकम का उपयोग सैंपल लेने, स्क्रीनिंग, अतिरिक्त लैब बनाने, स्वास्थ्य, पालिका, पुलिस और दमकल कर्मियों के निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) की खरीद में होगा।
किसे कितना पैसा(करोड़ में )
राज्य रकम
उत्तर प्रदेश 966
महाराष्ट्र 1611
मध्य प्रदेश 910
बिहार 708
ओडिशा 802
राजस्थान 740.5
प. बंगाल 505.5
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर…कुल 958 उम्मीदवारों का चयन
- रतलाम: मेडिकल कॉलेज में विवाद- पीजी स्टूडेंट पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, अनुशासन समिति भी करेगी कार्रवाई
- रतलाम: कुएं में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने कूदी बड़ी बहन भी नहीं बच सकी
- रतलाम: डीडी नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मचाया आतंक, मामूली बात पर तलवारों और लाठियों से घर पर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन घायल
- रतलाम: ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, स्टेशन पर पति करते रहे इंतजार,जावरा में दरवाजा तोड़कर निकाला शव,साइलेंट अटैक की आशंका
- रतलाम: श्रीचारभुजा नाथजी यात्रा पर पैदल निकले श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
- रतलाम: कोर्ट चौराहे पर दुकान का ताला काटकर चोरी की वारदात, हजारों रुपए नगद एवं सामान पर हाथ साफ कर गए चोर
- रतलाम: रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल-होली के उपलक्ष्य में ‘सात्विक होलिका’ का हुआ दहन, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
