Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कलेक्टर ने व्यापारी एसोसिएशंस के साथ बैठक की, दिए यह निर्देश
All News

रतलाम: कलेक्टर ने व्यापारी एसोसिएशंस के साथ बैठक की, दिए यह निर्देश

SamagraBy SamagraJune 4, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 4 जून 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गुरुवार को शहर के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस दौरान शहर के 54 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों का समूह मौजूद था। कलेक्टर ने कहा कि समय की गंभीरता को समझते हुए आने वाले समय में संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु ठोस कदम उठाते हुए जीवनशैली चेंज करना पड़ेगी, व्यापारी कोरोना की गंभीरता को समझें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि व्यापारी अपनी दुकानों पर मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि व्यापारी दुकानों में आने वाले ग्राहक को भी समझाएं कि वह मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। दुकान में हाथ धुलाई के लिए साबुन, पानी और सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। इस व्यवस्था के लिए दुकान में एक कर्मचारी विशेष रूप से तैनात रहे। बैठक में श्री मनोहर पोरवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, श्री राजेंद्र अग्रवाल, श्री कांतिलाल छाजेड़, श्री अमित अग्रवाल, श्री शैलेंद्र गांधी, श्री कांतिलाल चोपड़ा, श्री अशोक चतर, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर में व्यापारियों से कहा कि दुकान बंद करके घर जाएं तो समस्त कोरोना के प्रोटोकॉल पूरे करने के बाद ही अपने परिजनों के संपर्क में आए। कलेक्टर ने कहा कि व्यापारी दिन भर में अपनी दुकान के माध्यम से कई लोगों के संपर्क में आते हैं अतः संक्रमण फैलने का खतरा बड़े स्तर पर होता है। कलेक्टर ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों के लिए मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करें चाहे निशुल्क या सशुल्क देवे, परंतु जब भी कोई ग्राहक बगैर मास्क  आए तो उसे मास्क तत्काल उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही इस प्रकार का पोस्टर या फ्लेक्स भी दुकानों का लगाया जाए कि कोरोना से बचाव के लिए हमारी दुकान पर ग्राहक मास्क पहनकर ही आए।
बैठक में व्यापारियों द्वारा व्यापार की विभिन्न ट्रेड के व्यापार समय निर्धारण पर भी अपने सुझाव दिए गए। जिले के स्थानीय क्षेत्रों में बसे संचालित करने का आग्रह किया गया। कलेक्टर ने कहा कि परिस्थिति अनुसार एवं सभी के सुझाव अनुसार अलग-अलग सामग्री की दुकानों के लिए पृथक-पृथक समय परिवर्तन के संबंध में निर्णय लिए जाएंगे। कलेक्टर ने व्यापारी संघों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह अपने सदस्यों को कोरोना से बचाव के संबंध में एवं संक्रमण फैलने से रोकने के लिए समय-समय पर नियमित रूप से समझाईश देते रहें। कलेक्टर ने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों खासतौर पर रेड जोन से आने वाले व्यक्तियों के जिले में प्रवेश करने पर उन्हें  क्वॉरेंटाइन किया जाकर उनके सैंपल लिए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जनजागृति का माहौल निर्मित होना चाहिए। इस संबंध में सभी व्यापारी संघ सहयोग करें, अपने परिवारों अपने सदस्यों को समझाइश देते रहें। बैठक में टी मर्चेंट एसोसिएशन, थोक किराना व्यापारी संघ, डिस्पोजल व्यापारी संघ, पशु आहार व्यापारी संघ, सर्राफा एसोसिएशन, रेडीमेड व्यापारी, नमकीन मिठाई व्यापारी, जनरल स्टोर्स, कपड़ा व्यापारी, इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रॉनिक एवं कृषि संबंधित व्यापारी संघों के व्यक्ति मौजूद थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: शास्त्री नगर में हुए गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article रतलाम: सफलता पूर्वक कोरोना पाजिटिव महिला का प्रसव कराया गया
Samagra

Related Posts

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

September 30, 2026

रतलाम: रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम के सोनोग्राफी सेंटर का होगा जीर्णोद्धार, नवीन मशीन से मरीजों को मिलेगी सुविधा

September 26, 2026

रतलाम: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को

September 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम 6 अक्तूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम जिले की 50 गौशालाओं में रखे…

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम 6 अक्तूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम जिले की 50…

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। धामनोद से रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.