Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » Rajasthan Politics: माकन और खड़गे ने गहलोत-पायलट में संग्राम पर सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट, कमलनाथ भी दिल्ली पहुंचे। 10 बड़ी बातें
Politics

Rajasthan Politics: माकन और खड़गे ने गहलोत-पायलट में संग्राम पर सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट, कमलनाथ भी दिल्ली पहुंचे। 10 बड़ी बातें

EditorBy EditorSeptember 26, 2022Updated:September 26, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Rajasthan Politics: माकन और खड़गे ने गहलोत-पायलट में संग्राम पर सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट, कमलनाथ भी दिल्ली पहुंचे। 10 बड़ी बातें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली,26सितम्बर2022। राजस्थान कांग्रेस में उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट एक बार फिर से एक-दूसरे के सामने नजर आ रहे हैं. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ चुकी है. इस सियासी उठापटक के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस आलाकमान की तरफ से दिल्ली बुलाया गया है. जिसके बाद से सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है. आइए आपको बताते हैं इस आज पूरे दिनभर में इस घटनाक्रम से जुड़ी 10 बड़ी बातों के बारे में.

1. कांग्रेस नेतृत्व के बुलावे पर वरिष्ठ नेता कमलनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं और वह आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को सोनिया गांधी ने ऐसे समय बुलाया है, जब पार्टी की राजस्थान इकाई में संकट पैदा हो गया है. माना जाता है कि गहलोत से कमलनाथ के अच्छे रिश्ते हैं और संकट सुलझाने की जिम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है.

2.कांग्रेस की राजस्थान इकाई में चल रहे संकट के बीच पार्टी के दोनों पर्यवेक्षकों मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से सोमवार को यहां मुलाकात की. दोनों सीधे जयपुर से दिल्ली पहुंचे और इसके बाद 10 जनपथ पहुंचकर सोनिया से मुलाकात की. माना जा रहा है कि दोनों पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद थे. अजय माकन ने कहा कि हमने कल की पूरी बात सोनिया जी को बताई. उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर लिखित रिपोर्ट मांगी है. जो आज रात या कल तक हम दे देंगे.

3.राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने दिल्ली लौटने से पहले कांग्रेस के कई विधायकों के विधायक दल की बैठक में नहीं आने को अनुशासनहीनता बताया. माकन ने कहा कि आगे देखेंगे कि इस पर क्या कार्रवाई बनती है.

4.दिल्ली लौटने से पहले जयपुर में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अशोक गहलोत से मुलाकात करने के बाद कहा कि कल जो हुआ हमने कांग्रेस अध्यक्ष को इसकी जानकारी दे दी है. सभी को फैसला मानना होगा. पार्टी में अनुशासन जरूरी है.

5.राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच सीएम अशोक गहलोत ने अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. सभी की निगाहें इस मीटिंग पर लगी हुई थीं.

6.इस पूरे घटनाक्रम के बीच ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि कांग्रेस आलाकमान सीएम अशोक गहलोत के इस रवैये से काफी नाराज है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में सबकुछ अशोक गहलोत से पूछ कर किया गया था, लेकिन जिस ढंग से वहां पर कांग्रेस आलाकमान के फैसले की अनदेखी की गई है यह ठीक नहीं है.

7.राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम पर मचे सियासी घमासान के बीच जोधपुर में कई जगहों पर सचिन पायलट के पोस्टर लगे हैं. इन पोस्टर में लिखा है- ‘सत्यमेव जयते, नए युग की तैयारी.

8.अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री की अनुमति से रखी गई थी. उन्होंने कहा कि जो विधायक नहीं आए उनसे वन टू वन बात सुनने के लिए हम यहां आए हैं. कोई भी बात है तो उन्हें कहें. उन्होंने कहा हम विधायकों की बात दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष को बताएंगे.

9.अजय माकन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधायकों ने तीन शर्तें रखी हैं, लेकिन हमने कहा कि शर्तों के साथ प्रस्ताव पारित नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि विधायकों ने उसने चर्चा करने से भी मना कर दिया, जिसके बाद अब हम दिल्ली जा रहे हैं, जहां सोनिया गांधी को इसकी रिपोर्ट सौपेंगे.

10.कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान संकट पर नजर बनाए हुए हैं. राहुल गांधी ने केसी वेणुगोपाल को दिल्ली भेजा है. बताया जा रहा है कि वेणुगोपाल दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं.

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभोपाल: नवरात्रि में सभी पंजीयक कार्यालय 4 अक्टूबर तक सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे,महानिरीक्षक पंजीयन द्वारा निर्देश जारी
Next Article रतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप की अनुशंसा पर 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
Editor

Related Posts

October 15, 2026

October 14, 2026

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,11 जिलों के कलेक्टर बदले… सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग अपर आयुक्त बनाया

October 14, 2026

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला पंचायत सचिव 25 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार…प्राइवेट स्कूल का दो साल का प्रॉपर्टी टैक्स करीब 2.20 लाख रुपये से कम करने के बदले मांगी थी रिश्वत

October 9, 2026

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई,नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने का मामला…. तहसीलदार सहित दो पटवारियों पर भी प्रकरण दर्ज

September 29, 2026

सिवनी एसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में नेशनल हाईवे पर सराफा व्यापारी से एक करोड़ से अधिक की डकैती का 24 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार.. 10 टीमों ने 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

September 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.