रतलाम,27अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। नेपाली संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा दशहरा मिलन समारोह बड़बड़ हनुमान मंदिर परिसर स्थित राम भवन में रखा गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सामाजिक समरसता संयोजक एडवोकेट देवराज सिंह द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया। उन्होंने कहा कि नेपाली समाज एक बहादुर कौम है।हमारे प्रथम फील्ड मार्शल मानिक शाह द्वारा एक शब्द गोरखाओं के बारे में कहा गया कि मौत से जो नहीं डरता वह या तो झूठ बोल रहा है या फिर वह गोरखा है।इतनी बहादुर कौम नेपाली है। आपका समाज रतलाम में 400 की संख्या में है। आप लोग हम सभी भारतीय हिंदू सनातन बहुसंख्यक समाज के अभिन्न अंग है। आप लोगों को यहां पर किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो समूर्ण हिंदू समाज आपके साथ खड़ा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवराज सिंह ने कहा कि आप लोगो के प्रमुख त्योहार जिसे आप लोग बड़ा दशे बोलते हैं मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। मुझे यह देखकर भारी खुशी हुई की मैं आज आपका दशहरा मिलन समारोह में शामिल हुआ और आपकी परंपरा को देखा। दशहरे पर बुजुर्ग का आशीर्वाद लेने के लिए आप एकत्रित होते हैं। सामूहिक तौर पर पूरा परिवार बुजुर्ग से माता दुर्गा का लाल टीका व 9 दिन तक लगाए हरे जमरे को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर बुजुर्ग का आशीर्वाद लेते हैं।
कार्यक्रम में रतलाम जिला नेपाली संस्कृति परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज की उत्तरोत्तर उन्नति के लिए सब से एक जुट रहने का आवाहन किया।
मुख्य तौर पर कार्यक्रम में सुमन थापा ,ललित जंगशाही, दिनेश विश्वकर्मा, ज्योति गुरुंग गायत्री सिंह एवं सैकड़ो समाजजन शामिल रहे।
समाज के लोगों ने पशुपति श्रेष्ठ एवं रुक्मणी श्रेष्ठ के हाथों दशहरे का टीका एवं जमरा ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
