Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: तहसीलदारों की कार्यप्रणाली पर कलेक्टर ने जताई सख्त नाराजगी, कलेक्टर द्वारा राजस्व कार्यो की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा, कार्यों में सुधार की हिदायत
रतलाम

रतलाम: तहसीलदारों की कार्यप्रणाली पर कलेक्टर ने जताई सख्त नाराजगी, कलेक्टर द्वारा राजस्व कार्यो की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा, कार्यों में सुधार की हिदायत

EditorBy EditorDecember 23, 2023Updated:December 23, 2023No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: तहसीलदारों की कार्यप्रणाली पर कलेक्टर ने जताई सख्त नाराजगी, कलेक्टर द्वारा राजस्व कार्यो की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा, कार्यों में सुधार की हिदायत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,23दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा शनिवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर उनकी कार्य प्रणाली की बारीकी से समीक्षा की गई।राजस्व अधिकारियों के कार्यों में कसावट लाने के लिए कलेक्टर द्वारा राजस्व अधिकारियों को बेहतर कार्य प्रबंधन के निर्देश दिए गए।कई तहसीलदारों की ढीली कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी भी जताई गई।
कलेक्टर द्वारा राजस्व कार्यो की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा करते हुए शासन की मंशा अनुसार सुधार लाने के लिए निर्देश दिए गए।

करीब साढे तीन घंटे चली बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा विस्तृत एजेंडे के साथ की। अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई तथा जिले के एसडीएमगण भी उपस्थित थे।

राजस्व न्यायालय कार्यों में सुधार करें

बैठक में कलेक्टर श्री लाक्षाकार द्वारा निर्देशित किया गया कि जिले की तहसील न्यायालयों के कार्य में सुधार की बहुत जरूरत है। जावरा क्षेत्र में तहसीलों के निरीक्षण में पाया गया कि कार्य अच्छा नहीं हो रहा है, सुधार की जरूरत है, पेंडेंसी ज्यादा पाई गई है। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में अधिकतर समान प्रवृत्ति के प्रकरण आते हैं जिनके निराकरण में अधिक समय लगने की गुंजाइश नहीं रहती है परंतु निरीक्षण में पाया गया है कि राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक रूप से देरी की जा रही है जो उचित नहीं है, आमजन के हित में भी ठीक नहीं है।

तहसीलदार अपने कार्य की मॉनिटरिंग करें

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार अपने कार्य की स्वयं मॉनिटरिंग करें, देखें कि पत्रों का उचित जवाब दिया गया है अथवा नहीं। पटवारी द्वारा रिपोर्ट समय पर आई है अथवा नहीं। तहसीलों में प्रकरणों का निपटान समय सीमा के साथ गुणवत्ता से होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार को पता होना चाहिए कि उनका कोई पटवारी आवश्यकता की स्थिति में कहां मिलेगा।

तहसील कार्यालय आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त करें

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि तहसील कार्यालयों द्वारा आमजन के कार्यों का समय सीमा में निपटान के साथ ही कार्यालय का परिदृश्य सुन्दर तथा कार्यशैली सुदृढ होनी चाहिए। जिले के सभी तहसील कार्यालय प्रयास करें कि उनको आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाए। राजस्व न्यायालय की पवित्रता और शुचिता का ध्यान रखा जाए, उनका संचालन गरिमा के साथ हो। कलेक्टर ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि उनके निरीक्षण के दौरान जावरा तहसील कार्यालय में गंदगी और कचरे का ढेर पाया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि तहसील कार्यालय में प्रक्रिया, कंटेंट तथा फॉर्मेट का पालन हो।

पटवारी पर निर्भर नहीं रहे तहसीलदार

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार सशक्त रूप से कार्य करें, वे किसी पटवारी पर निर्भर नहीं रहे। यह सुनिश्चित करें कि पटवारी तहसीलदार के सीधे संपर्क में हो, इस स्थिति में किसी भी रिपोर्ट की प्राप्ति में देरी नहीं हो सकती है। तहसीलदार आर्डर शीट और फाइल का अवलोकन नियमित रूप से करें।

मंगलवार को पटवारी अनिवार्य रूप से तहसील
मुख्यालय पर उपलब्ध रहेंगे

बैठक में कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने निर्देश दिए कि आमजन के कार्यों के निपटारे और उनकी समस्या के निदान के लिए यह सुनिश्चित करें कि जिले में सभी पटवारी प्रत्येक मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से बैठेंगे ताकि तहसीलदार के साथ-साथ पटवारी की उपलब्धता की स्थिति में किसी आम व्यक्ति की समस्या का निदान करने में परेशानी नहीं आए। व्यक्ति एक साथ अपनी समस्या पटवारी,  तहसीलदार दोनों को बता सकेगा।

धारा 250, 248 में त्वरित कार्रवाई करे

कलेक्टर ने बैठक में समीक्षा के दौरान सभी तहसीलदार को निर्देशित किया कि धारा 250 में लंबी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होती है परंतु तहसील कार्यालयों में देखा गया है कि धारा 250 में भी लंबी प्रक्रिया एवं कार्रवाई संधारित की जा रही है। करीब 8 से 9 माह तक बयान, गवाही चलती रहती है जो कि गलत है। सभी तहसीलदार सुनिश्चित करें की धारा 250 तथा 248 में तेजी से कार्रवाई की जाना है।

नकल शाखा के कार्य में सुधार करें

कलेक्टर ने बैठक में सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों की नकल शाखा की स्थिति में सुधार करें। अमूमन देखा गया है कि नकल शाखा का कार्य किसी एक व्यक्ति के पास ही होता है, आवश्यकता की स्थिति बनने पर यदि वह व्यक्ति उपलब्ध नहीं होता है तो समस्या आती है क्योंकि इस व्यक्ति को पता होता है कि फाइल कहां रखी है, अधिकारी इस स्थिति को सुधारे।

रिकॉर्ड रूम के दस्तावेजों की हल्कावार सूची बनाएं

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय तथा तहसीलों में रिकॉर्ड रूम में उपलब्ध दस्तावेजों की हल्कावार सूची बनवाएं। यह पता होना चाहिए कि कौन से बस्ते में कौन से कागजात रखे हैं। लोक सेवा केंद्र से आने वाले प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आवेदक को सूचित करने की प्रक्रिया का पालन करें। जावरा निरीक्षण में देखा गया कि संबंधित व्यक्ति को करीब 3 माह से सूचित नहीं किया गया। नकल शाखा के संदर्भ में निर्देश दिए कि सभी एसडीएम देखें कि नकल शाखा में आवेदन कब आया, उसका निराकरण कब हुआ, पूरी जानकारी पंजीबद्ध होना चाहिए।

सीमांकन करें, फसल खड़ी होने का बहाना नहीं चलेगा

कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने बैठक में समीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित करने को कहा कि शासन द्वारा निर्धारित की गई समय सीमा में सीमांकन अनिवार्य रूप से हो जाना चाहिए और दोनों पक्षों की संतुष्टि भी होना चाहिए। सीमांकन में यह बहाना नहीं चलेगा कि अभी फसल खड़ी है। सीमांकन के लिए दलों का गठन करके कार्य संपन्न किया जाए।

पटवारी रिपोर्ट में देरी क्यों

कलेक्टर ने राजस्व कार्यो की समीक्षा में निर्देशित किया कि प्रकरणों के निपटारे में देरी का एक और प्रमुख कारण पटवारी द्वारा रिपोर्ट प्रेषित करने में देरी करना होता है। एसडीएम, तहसीलदार पटवारी की ठीक से मॉनिटरिंग नहीं करते हैं, इस स्थिति में तत्काल सुधार लाया जाए।

राजस्व प्रकरणों के निपटारे की तहसीलवार समीक्षा

कलेक्टर ने बैठक में राजस्व प्रकरणों के निपटारो की तहसीलवार समीक्षा की। मुंदड़ी में पेंडेंसी पाई गई जबकि ताल में कार्य अच्छा पाया गया। रतलाम ग्रामीण में बंटवारे का कार्य अच्छा नहीं पाया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि तहसीलदार पटवारियों को अनिवार्य रूप से फील्ड में भेजें। प्रत्येक तहसील में देव स्थान पंजी अनिवार्य रूप से
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार सुनिश्चित करें कि उनके तहसील कार्यालय में देव स्थान पंजी अनिवार्य रूप से संधारित की जा रही हो। देवस्थान भूमियों पर अतिक्रमण नहीं हो, धरातल स्तर पर चेक करें कि देवस्थान भूमियों की क्या स्थिति है।

प्रोएक्टिव रहकर कार्य करें

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी एसडीएम तथा तहसीलदार प्रोएक्टिव रहकर कार्य करें। सिविल न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों को सूचीबद्ध किया जाए। जो प्रकरण कोर्ट में चल रहे हैं उन्हें सूचीबद्ध करें, अतिक्रमण संबंधी पंजी संधारित की जाए। तहसील कार्यालय में नियोजित ढंग से कार्य किया जाए, रिकॉर्ड की छंटनी ठीक से हो। रिकॉर्ड विनष्टीकरण का कार्य शासन के नियम अनुसार टीम गठित कर किया जाए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: शहर विधायक पर निर्दलीय विधायक की मदद करने का आरोप गलत-सैलाना की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चारेल ने एसपी से की भ्रामक प्रचार की शिकायत
Next Article रतलाम: 25 दिसम्बर से चलेगा रतलाम प्रेस क्लब का सदस्यता अभियान,- इस वर्ष भी होगा उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरूस्कार समारोह- ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के लिए भी  नगद राशि के पुरूस्कार की घोषणा
Editor

Related Posts

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में हुए विस्फोट के…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.