Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश का तेज गति से हो रहा है विकास, प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जिले के ग्राम लालाखेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए सम्मिलित
रतलाम

रतलाम: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश का तेज गति से हो रहा है विकास, प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जिले के ग्राम लालाखेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए सम्मिलित

EditorBy EditorJanuary 8, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश का तेज गति से हो रहा है विकास, प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जिले के ग्राम लालाखेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए सम्मिलित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 08 जनवरी(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के महामहीम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तेज गति से विकास कर रहा है। देश विकास के उसे मोड पर है जहां प्रगति के नित नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आमजन के द्वार पर पहुंची है तथा योजनाओं का लाभ लेने से जो भी वंचित रह गए हैं उनको लाभ प्रदान किया जा रहा है।

राज्यपाल रविवार को रतलाम जिले के ग्राम लालाखेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक जावरा डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, ग्राम पंचायत सरपंच श्री बद्रीलाल पाटीदार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आमजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि अब देश ने विकास की गति पकड़ ली है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री अब दुनिया में जहां भी जाते हैं उनका सम्मान होता है। प्रधानमंत्री अथक मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं, वे कार्य से कभी छुट्टी नहीं लेते हैं। कल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री के हृदय से निकलती हैं जो गरीबों के उत्थान का सशक्त माध्यम बनी है।

राज्यपाल ने कहा कि आजीविका मिशन के माध्यम से आज महिलाओं में नया आत्मविश्वास आया है। महिलाएं घरों के आर्थिक उत्थान में मजबूती से अपनी भूमिका का निर्वाह कर रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर  आर्थिक रूप से सशक्त बनी है। आज महिलाओं का घरों में सम्मान बढ़ गया है, परिवारों में खुशहाली आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने लोगों को कच्चे मकान से मुक्ति दिलाई है। पक्के मकान में परिवार खुशहाली से जीवन बसर कर रहे हैं और प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब किसान, महिलाओं, युवा सभी वर्गों का विकास हो रहा है। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचित रहे लोगों को लाभ दे रही है। सबके प्रयास से वंचित व्यक्ति की मदद की जा रही है। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा उपस्थितजनों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा शासन की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित भी किए गए। इनमें दुर्गाबाई रामेश्वर को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, रामचंद्र पाटीदार को पशुपालन के लिए क्रेडिट कार्ड, बालिका हर्षिता को लाडली लक्ष्मी योजना, बाबू बागरी को आयुष्मान कार्ड तथा नारायण स्वयं सहायता समूह को सीसीएम ऋण लाभ प्रदान किया गया।
प्रदेश के लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के राज्यपाल का आगमन हमारे लिए गौरवशाली क्षण है। महामहिम राज्यपाल द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं जिनमें सिकल सेल बीमारी से लोगों की मुक्ति की दिशा में उनका कार्य अत्यंत उल्लेखनीय है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उपक्रम शासन की योजनाओं को आमजन के मध्य ले जाने के लिए है और लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए है। अब नई कार्यशैली के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा कार्य करने की परिभाषा बदल दी गई है। अब अधिकारी, जनप्रतिनिधि आमजन के घर पर पहुंचकर शासन की योजना का लाभ देने के लिए हितग्राही चिन्हित कर रहे हैं। शासन जनता के द्वार पर पहुंच रहा है, जो लोकतंत्र की सही कार्यशैली है। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी है जो सेवा के नए मापदंड स्थापित करेगी।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार की गारंटी का वाहन आया है। यह गारंटी एक-एक व्यक्ति तक पहुंच रही है जिससे व्यापक परिवर्तन देखने में आ रहा है। अब बच्चों की ग्रोथ अच्छी हो रही है, देश के आम आदमी की औसत आयु में वृद्धि हो रही है, देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सिकल सेल बीमारी से मुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा हैं जिससे देश अतिशीघ्र नियत समय सीमा में सिकल सेल की बीमारी से मुक्त हो जाएगा।
प्रारंभ में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हम आल्हादित तथा प्रसन्न है कि गांव में महामहिम राज्यपाल पधारे हैं। राज्यपाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया गया कार्य सराहनीय है वे अपने कार्य द्वारा मैदानी स्तर पर जन-जन से जुड़े हैं।

शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने कही मेरी कहानी मेरी जुबानी

इस अवसर पर कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा प्राप्त लाभ का वर्णन मंच पर आकर मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत किया गया। ग्राम हिंगोरिया के नंदराम चौधरी ने बताया कि उनको हृदय संबंधी व्याधि थी। गरीबी के कारण उपचार कराना संभव नहीं था परंतु आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्राप्त आयुष्मान कार्ड से उनका निःशुल्क उपचार संभव हो सका है इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद भी दिया। ग्राम लालाखेड़ा के श्याम गोपाल शर्मा ने बताया कि उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था कई प्रकार की परेशानियां सहन करना पड़ती थी परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना से उनको पक्का मकान मिल गया है अब परिवार प्रसन्न है, प्रधानमंत्री श्री मोदीजी को धन्यवाद देता है। राजलक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की श्रीमती जयबाला व्यास ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। उनके समूह की महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी है। समूह की महिलाओं ने सिलाई मशीन खरीदी है, सिलाई कार्य से अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं। इसी प्रकार लालाखेड़ा की श्रीमती विष्णु बंसीलाल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिले फायदे की जानकारी मंच पर दी। लालाखेड़ा के बगदीराम शर्मा ने प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि से मिले रहे लाभ को बताया। सभी लाभान्वित व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनकी कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में राज्यपाल को विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे तथा कलेक्टर श्री भास्कर लक्षकार ने स्मृति चिन्ह भेंट किये।  कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया। आभार सरपंच श्री बद्रीलाल पाटीदार ने माना। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपनी योजनाओं तथा उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: लोकसभा चुनाव की तैयारी-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया चुनाव कॉल सेंटर का शुभारंभ
Next Article रतलाम: गणतंत्र दिवस आयोजन तैयारियों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने कहा-सम्मानित किए जाने वाले उत्कृष्ट कर्मचारी वास्तव में उत्कृष्ट हो, विभागीय अधिकारी रखें ध्यान
Editor

Related Posts

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026

रतलाम में अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा”समरसता महाआरती” का आयोजन कल 14 अप्रैल को

April 13, 2026

रतलाम: बाजना में माही नदी पुल के पास देर रात लूट, आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू की नोक पर की वारदात.. राजस्थान के कुशलगढ़ निवासी परिवार के साथ हुई घटना

April 13, 2026

रतलाम : मल्टी-स्टेट फ्रॉड में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार… रतलाम साइबर सेल टीम की कार्रवाई

April 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में मंगलवार रात एक मामूली…

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026
Top Trending

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में मंगलवार…

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के नामली थाना अंतर्गत बांगरोद और जड़वासा के बीच…

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह संत…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.