Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: एसपी राहुल लोढा के प्रयास से दीनदयाल नगर थाना होगा जिले का पहला आईएसओ सर्टिफिकेट पुलिस स्टेशन, निरीक्षण के लिए आएगी टीम
रतलाम

रतलाम: एसपी राहुल लोढा के प्रयास से दीनदयाल नगर थाना होगा जिले का पहला आईएसओ सर्टिफिकेट पुलिस स्टेशन, निरीक्षण के लिए आएगी टीम

EditorBy EditorJanuary 31, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: एसपी राहुल लोढा के प्रयास से दीनदयाल नगर थाना होगा जिले का पहला आईएसओ सर्टिफिकेट पुलिस स्टेशन, निरीक्षण के लिए आएगी टीम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,31जनवरी(खबरबाबा.काम)। परफेक्ट पुलिसिंग और आदर्श पुलिस स्टेशन के प्रयासों को साकार करते हुए शहर का दीनदयाल नगर थाना जिले का पहला इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ स्टैंडर्डाइजेशन (आईएसओ) सर्टिफिकेट पुलिस थाना बनने की राह पर अग्रसर है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द दीनदयाल नगर थाने को आईएसओ सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इसके लिए एसपी राहुल लोढा के निर्देश पर रतलाम पुलिस विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में निरीक्षण के लिए टीम आने की भी संभावना है।

एसपी राहुल लोढा के निर्देशन में दीनदयाल नगर पुलिस स्टेशन में कई पैमानों पर शानदार काम किया गया है। यह थाना बेहतर रख रखाव प्रबंधन और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मामले में भी आगे है। हेल्पलाइन के मामलों में भी दीनदयाल नगर थाना पुलिस का प्रदर्शन काफी अच्छा है।

ये है थाने की खास बात 

थाने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां हर चीज व्यवस्थित है। मालखाने से लेकर दस्तावेज रखने की बेहतरीन व्यवस्था है। रिकॉर्ड को पूरी तरह व्यवस्थित किया गया है।थाने में स्टाफ के लिए बैठने के लिए बेहतर इंतजाम है। सायबर हेल्पडेस्क और ऊर्जा डेस्क भी है। थाने में फरियादी के साथ आए लोगों के लिए विजिटर रूम भी बनाया गया है, जहां बैठने और पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था है। पेंडिंग मामलों के निराकरण और रिकवरी में भी थाने का प्रदर्शन अच्छा है।
बताया जाता है कि थाने को आदर्श और सुविधायुक्त बनाने की शुरुआत एसपी राहुल लोढा की पहल पर ही हुई थी।
आईएसओ सर्टिफिकेट की दौड़ में शामिल होने के लिए जरूरी मानकों पर यह थाना खरा उतर रहा है।

पुलिस को क्यों मिलता है सर्टिफिकेट?

पुलिस का काम भी सर्विस की तरह ही है। इसमें जनता को सुरक्षा के रुप में सेवा दी जाती है। पुलिस भी जनता का काम करती है और लोगों के लिए फंक्शन करती है। वैसे पुलिस को ये सर्टिफिकेट पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, पुलिसकर्मियों की जवाबदेही बढ़ाने के लिए और नागरिकों की सेवा में सुधार के लिए यह सर्टिफिकेट दिया जाता है। प्रदेश में कई स्टेशन को आईएसओ सर्टिफिकेट मिल चुका है।

इन मानकों पर खरा उतरना होता है

1.व्यवहार व कुशलता

आईएसओ अंतर्राष्ट्रीय मानक व्यवहार कुशलता पर थाने के कर्मचारियों का परीक्षण करता है। थाने पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं से पुलिसकर्मी व अधिकारियों का बर्ताव, शिकायत की गंभीरता को समझने, निराकरण के लिए प्रयास, इसमें लगने वाले समय का आंकलन किया जाएगा ।

2.सेवा

इसमें देखा जाएगा कि पुलिसकर्मियों द्वारा कितने समय में एफआईआर की गई। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर द्वारा क्या प्रयास किए। रोजनामचे में शिकायत का उल्लेख, थाने में विजिटिंग हॉल की व्यवस्था, महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था, अलग-अलग लॉकअप, शिकायतों पर जांच की व्यवस्था और पेंडेंसी देखी जाएगी।

3.रिकॉर्ड अपडेट रखना

क्रमवार एफआईआर, अपराधियों की सूची, थाने की तख्तियां, रजिस्टर, संदिग्ध व्यक्तियों की सूची, मालखाने में जब्त माल की जानकारी समेत थाने के कर्मचारियों के आने-जाने का समय रोजनामचे में दर्ज होने की जानकारी कम्प्यूटर में दर्ज होनी चाहिए।

4.सूचना का आदान-प्रदान

शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई और एफआईआर से अवगत कराना चौथा मानक है। इसमें सीसीटीएनएस के माध्यम से ऑनलाइन एफआईआर, दर्ज एफआईआर को 24 घंटे के भीतर इंटरनेट पर ऑनलाइन करना आदि है।

जिले के सभी थानों के लिए होंगे प्रयास

जिले में सबसे पहले शहर के दीनदयाल नगर थाने को आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए तैयार किया गया है। आवेदन के बाद निरीक्षण के लिए टीम आएगी। पूरा विश्वास है कि यह थाना आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए सभी मानको पर खरा उतरेगा। इसके बाद जिले के अन्य थानों को भी आईएसओ के मानकों पर खरा उतारने की कोशिश करेंगे।

-राहुल लोढा,एसपी रतलाम

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: माणकचौक थाने के निरीक्षण पर पहुंचे एसपी राहुल लोढा, थाने के नए भवन निर्माण को लेकर दी यह महत्वपूर्ण जानकारी
Next Article रतलाम जिले में पहली बार पहुंची ED की टीम, जानिए कहां हुई प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.