Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: महिला और उसके साथी का अपहरण-फिल्मी स्टाइल में एक्टिव हुई पुलिस ने कमरे में बंधक बनाकर रखें युवक को छुड़वाया, महिला को भी किया बरामद, जानिए पूरा मामला
रतलाम

रतलाम: महिला और उसके साथी का अपहरण-फिल्मी स्टाइल में एक्टिव हुई पुलिस ने कमरे में बंधक बनाकर रखें युवक को छुड़वाया, महिला को भी किया बरामद, जानिए पूरा मामला

EditorBy EditorFebruary 14, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: महिला और उसके साथी का अपहरण-फिल्मी स्टाइल में एक्टिव हुई पुलिस ने कमरे में बंधक बनाकर रखें युवक को छुड़वाया, महिला को भी किया बरामद, जानिए पूरा मामला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

रतलाम,14फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम के दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत एक महिला और पुरुष के अपहरण के मामले में पुलिस ने पब्लिक की सूचना पर फिल्मी स्टाइल में एक्टिव होते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की और कुछ ही घंटे में अपहृत महिला और पुरुष को बरामद कर लिया। आरोपियों ने अपह्त युवक को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था।

एसपी राहुल लोढा ने आज प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। मंगलवार शाम को कनेरी रोड हरथली फंटे से दो वाहनों में भरकर आए कुछ लोगों ने एक महिला और उसके पुरुष साथी का अपहरण कर लिया। महिला और पुरुष को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने के घटनाक्रम को देखकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने एसपी राहुल लोढा को इसकी सूचना दी। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी श्री लोढा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे पुलिस फोर्स को अलर्ट पर कर दिया और नाकाबंदी करते हुए अपह्त महिला और पुरुष को आरोपियों के कब्जे से छुड़वाने के निर्देश दिए।

एसपी के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर मौके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आरोपियों और अपह्त की खोजबीन में पुलिस को पता चला कि सरवन थाना क्षेत्र के गांव कपासिया में एक घर में युवक को बंधक बनाकर रखा गया है। पुलिस फोर्स तत्काल वहां पहुंची और एक कमरे में बंधक बनाकर रखे गए युवक को छुड़वाया।

अवैध संबंधों के चलते हुआ मामला,9 गिरफ्तार, 5 की तलाश

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि अपहरण के इस मामले में एक ही परिवार और उससे जुड़े नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पांच और लोगों की तलाश की जा रही है।

एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आ रहा है। महिला और उसके साथी के अपहरण के पीछे महिला के पति और उसके रिश्तेदारों का हाथ है। आरोपी जितेन्द्र उसकी पत्नी पर किसी अन्य युवक से अवैध संबंधों का शक करता था। 15 दिन पूर्व इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद महिला उसके मायके चली गई थी। मंगलवार शाम को पति को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी और उसका साथी हरथली फंटे पर मौजूद है। सूचना पर महिला का पति जितेन्द्र अपने परिजन और रिश्तेदारों के साथ दो गाड़ियों में मौके पर पहुंचा और पत्नी और उसके साथी का अपहरण कर ले गया।

वाहन से कूद गई थी महिला

अपह्त युवक को जब पुलिस ने छुड़वाया तो वहां महिला नहीं मिली। पुलिस ने जब आपह्त युवक और आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि महिला रास्ते में ही वाहन में से कूद कर खेतों की ओर भाग गई थी। कुछ लोग एक वाहन में उसके पीछे भागे थे, लेकिन महिला नहीं मिली। पुलिस सुबह 4:00 बजे तक महिला की तलाश करती रही।

बाजना बस स्टैंड से किया बरामद

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि बुधवार सुबह महिला का अपह्त युवक के मोबाइल पर फोन आया जिसके आधार पर उसकी लोकेशन बाजना बस स्टैंड पर पता चली। इसके बाद पुलिस ने मौके से महिला को भी बरामद कर लिया है। इस तरह पुलिस ने 12 घंटे में अपह्त महिला -पुरुष दोनों को बरामद करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।5 आरोपियों की तलाश जारी है।

एसपी ने आम जनता से की यह अपील

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि वर्तमान में अपराध से संबंधित कई मामले ऐसे आ रहे हैं जिनमें मूल में अवैध संबंध का कारण सामने आ रहा है, वही अपराधों के पीछे एक मुख्य कारण भांजगढे की कुप्रथा भी निकल कर सामने आ रही है। एसपी ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि इस कुप्रथा को समाप्त करें। एसपी ने इसके खिलाफ अभियान चलाकर भांजगढा कराने वाले बिचोलियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली विशाल वाहन रैली
Next Article कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त रवैया-12 अवैध कॉलोनी विकासकर्ताओं को नोटिस जारी, 2 कॉलोनियों में क्रय-विक्रय पर रोक
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.