Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: नगर निगम की मनमानी: लाखों रुपए हो रहे बर्बाद,एबीसी कार्यक्रम के नाम पर नियमों को तांक पर रख हो‌ रहा काम
रतलाम

रतलाम: नगर निगम की मनमानी: लाखों रुपए हो रहे बर्बाद,एबीसी कार्यक्रम के नाम पर नियमों को तांक पर रख हो‌ रहा काम

EditorBy EditorFebruary 9, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: नगर निगम की मनमानी: लाखों रुपए हो रहे बर्बाद,एबीसी कार्यक्रम के नाम पर नियमों को तांक पर रख हो‌ रहा काम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,9फरवरी(खबरबाबा.काम)। कुत्तों के काटने और भौंककर पीछे पकड़ने की शिकायतें बढ रही है। नगर निगम इसमें अपनी गलती से पल्ला ­झाड़ रही है, जबकि हकीकत यह है कि अधिकारियों और नेताओं की मनमानी से न केवल लाखों रुपए बर्बाद हो रहे हैं, बल्कि कुत्तों के काटने के समस्या बढने के पीछे भी यह बड़ा कारण है।

सर्वोच्च न्यायालय और एनिमल वेलफेयर बोर्ड आफ इंडिया के निर्देश हैं कि नगर निगम को अनिवार्य रूप से श्वानों का बधियाकरण कार्यक्रम तय शर्तों के तहत किया जाना चाहिए। इसके तहत नगर निगम ने 2020-21 में संतुलन जीव कल्याण एनजीओ को 5 हजार कुत्तों के बधियाकरण के लिए 50 लाख का टेंडर जारी किया था। तब भी जमकर अव्यवस्था हुई, यहां तक कि निगम ने भी इसे माना और दूसरी बार नई संस्था को टेंडर दिया गया। 2022-23 में 4 हजार श्वानों के लिए 36 लाख में टेंडर हुआ। तीसरी बार 2024 जनवरी से तीसरी बार भी करीब 4 हजार कुत्तों के बधियाकरण के लिए इतनी ही कीमत का टेंडर फिर दिया गया है। निगम के पास न तो कोई गणना है, न ही कोई ठोस जानकारी। ऐसे में कागजों पर लगभग 10 हजार से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी होने के बाद भी कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है।

एक भी निर्णय का आज तक नहीं हुआ पालन

एबीसी के नियमों में मॉनीटरिंग कमेटी बनाना अनिवार्य है। नगर निगम द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ नए वर्क आर्डर जारी होने के पहले बैठक में निर्णय लिए गए थे। तय हुआ था कि शहर में क्षेत्रवार ही कुत्तों को पकड़ा जाएगा ताकि राहत दिखाई दे। कुत्ते यहां से वहां होकर न काटे इसके लिए कॉलर लगाए जाएंगे। आज तक न तो कॉलर आ पाई है और न ही एबीसी के एक भी नियम का पालन हो रहा है। कुछ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मनमानी के कारण लाखों रुपए बर्बाद हो रहे हैं।

अधिकारियों और नेताओं के कहने पर ही जा रही गाड़ी

एबीसी नियमों के तहत शहर में क्षेत्रवार सुबह और देर शाम को कुत्तों को पकड़ा जाना है ताकि ट्रैफिक में दिक्कत न हो। दोपहर में श्वानों की जांच के बाद ही सर्जरी होती है। एंटीबॉयोटिक, एंटी रैबीज आदि के बाद श्वानों को 4 से 5 पांच दिन बाद वापस उसी स्थान पर छोड़ा जाता है। लेकिन शहर में जनवरी से अब तक इस कार्यक्रम में एक दिन भी किसी भी क्षेत्र से श्वानों की कैचिंग नहीं की गई है। सीएम हेल्पलाइन के जवाबों में भी सही जानकारी नहीं दी जा रही। लगभग 35 दिनों से लाखों रुपए का टेंडर देकर बुलवाई गई टीम और गाड़ी को केवल सीएम हेल्पलाइन की गिनती की शिकायतों का निराकरण करवाने और नेताओं के कहने पर उस क्षेत्र में भेजकर इतिश्री की जा रही है।

50 की जगह पकड़े जा रहे 10 कुत्ते

पशु चिकित्सा विभाग की गणनानुसार शहर में करीब 25 हजार कुत्ते हैं। नए कार्यक्रम में एक भी दिन सिवाय तथाकथित शिकायतों के अलावा एक भी स्थान से प्रापर कैचिंग नहीं हुई है। एक दिन में अमूमन एक क्षेत्र से 40 से 50 तक श्वान पकड़े जाते थे और सर्जरी हो रही थी। इस रफ्तार से 365 दिन सर्जरी होने पर भी 18 हजार कुत्तों की ही एक साल में नसबंदी हो सकती है। लेकिन छुट्टी और अन्य समस्याओं के अलावा 10-10 कुत्तों की नसबंदी की रफ्तार से कार्यक्रम सालों तक जारी रहेगा। क्योंकि छूटी हुईं मादा श्वान हर साल 10 से 12 बच्चे पैदा कर सकती हैं।

लापरवाही बढ़ा रही काटने की समस्या

फिलहाल सीएम हेल्पलाइन और नेताओं के कहने पर जोन प्रभारी और निगम के अधिकारी दिन भर में अलग-अलग मोहल्लों और जोनों से कुत्ते पकड़ा रही है, वो भी दोपहर में ट्रैफिक के बीच। ऐसे में आए दिन कुत्ते भागने के दौरान काट रहे हैं। अलग-अलग इलाकों से एक जैसे रंग के कुत्ते पकड़े जाने के कारण समय भी बहुत बर्बाद हो रहा है। टैगिंग और रजिस्टर में सही एंट्री नहीं होने से छोड़ते समय कुत्तों को यहां से वहां छोड़ा जा रहा है। कुत्ते नई जगह जाने पर वहां के पुराने कुत्ते पूरे समय लड़ने के कारण आक्रामक हो रहे हैं और इंसानों को काट रहे हैं। मामले में निगम आयुक्त ओपीएस गहरवार से लेकर निगम के स्वास्थ अधिकारी एपी सिंह तक का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें अधिक होने से बीच बीच में यह काम किया जा रहा है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रॉयल कॉलेज के फार्मेसी विद्यार्थियों का शासकीय जिला चिकित्सालय में शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
Next Article Bharat Ratna: पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और नरसिम्हा राव, वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’ का एलान
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.