Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : 11 दिन उपचार के बाद जानलेवा हमले में गंभीर घायल वृद्ध ने तोड़ा दम, परिजन हुए आक्रोशित, एसपी से मिलने के बाद शव ले गए गांव,फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और मकान तोडऩे की मांग
रतलाम

रतलाम : 11 दिन उपचार के बाद जानलेवा हमले में गंभीर घायल वृद्ध ने तोड़ा दम, परिजन हुए आक्रोशित, एसपी से मिलने के बाद शव ले गए गांव,फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और मकान तोडऩे की मांग

EditorBy EditorFebruary 3, 2024Updated:February 3, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : 11 दिन उपचार के बाद जानलेवा हमले में गंभीर घायल वृद्ध ने तोड़ा दम, परिजन हुए आक्रोशित, एसपी से मिलने के बाद शव ले गए गांव,फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और मकान तोडऩे की मांग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 3फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के पिपलौदा थाना अंतर्गत ग्राम कंचनखेड़ी में 11 दिन पूर्व जानलेवा हमले में घायल 77 वर्षीय वृद्ध की शनिवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी सहित मकान तोडऩे और थाने का स्टॉफ सस्पेंड करने की मांग करते हुए आक्रोश जताया। पुलिस ने आक्रोशित परिजन और रिश्तेदारों को करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। अंतत: नाराज परिजन और आक्रोशित एसपी राहुल कुमार लोढा से मिलने कार्यालय पहुंचे। यहां पर वारदात में शामिल फरार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और मकान तोडऩे की मांग की गई। एसपी लोढ़ा द्वारा दो दिन के भीतर फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज लोग शव को अपने साथ ग्राम कंचनखेड़ी लेकर रवाना हुए।

पुलिस के अनुसार 24 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे पिपलौदा थाना अंतर्गत निवासी 77 वर्षीय नाथूलाल जाट खेत पर घूमने गए थे, इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया। मामले में अवतार जाट, सुभाष जाट, कपील जाट, बलराम जाट, विक्रम जाट, विकास जाट और पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट और अन्य पर  हथियारों से जानलेवा हमले का आरोप है । पूरे मामले में वृद्ध पर जानलेवा हमला के पीछे प्रमुख कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

पूरे मामले में पुलिस के खिलाफ इस प्रकरण में पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट और एक अन्य को गिरफ्तार नहीं करने के आरोप भी लगाए गए।

एसपी के आश्वासन के बाद माने परिजन

नाथूलाल पर जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे गंभीर घायल नाथूलाल ने उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। नाराज परिजन और ग्रामीणों ने मौके पर ही हंगामा कर  पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट और एक अन्य को तत्काल गिरफ्तार करने और उनके मकान तोडऩे की मांग करने लगे। सूचना पर मौके पर पिपलौदा एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान और औद्योगिक थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा बल लेकर पहुंचे। यहां पर आक्रोशित परिजन को पुलिस अधिकारियों द्वारा करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक समझाने की कोशिश भी की। नाराज परिजन पुलिस अधिकारियों के आश्वासन से संतुष्ट नहीं होकर एसपी लोढा के पास शव लेकर प्रदर्शन की मांग पर अड़े रहे। पुलिस द्वारा शव नहीं सौंपने पर नाराज परिजन अपने-अपने वाहनों से मेडिकल कॉलेज से एसपी लोढा के पास पहुंचे। एसपी लोढा के चेंबर में करीब 25 मिनट तक चर्चा उपरांत फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद सभी वापस लौटे।

इनका कहना है

नाथूलाल पर हमले के बाद पिपलौदा थाना में आठ आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को नाथूलाल की उपचार के बाद मौत होने पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराएं बढ़ चुकी हैं। अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किए जा चुके है। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरे मामले के लिए एसआईटी गठित की गई है जो कि जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

– राहुल कुमार लोढा-एसपी, रतलाम

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत पिट लाइन के टेंडर खुले, पूर्व महापौर एवं भाजपा नेता शैलेंद्र डागा ने रेल मंत्री को ज्ञापन देकर की थी मांग, रतलाम स्टेशन से शुरू हो सकेगी ट्रेनें
Next Article रतलाम: सेवा कार्य के साथ उत्साह से मनाया गया पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी का जन्म दिवस
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.