Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम प्रेस क्लब द्वारा ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2023’ के लिए अपने सदस्य पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित, 10 फरवरी तक ऑनलाइन सबमिट होंगी प्रविष्टि,1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 के दौरान प्रकाशित खबरें शामिल होंगी प्रतियोगिता में
रतलाम

रतलाम प्रेस क्लब द्वारा ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2023’ के लिए अपने सदस्य पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित, 10 फरवरी तक ऑनलाइन सबमिट होंगी प्रविष्टि,1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 के दौरान प्रकाशित खबरें शामिल होंगी प्रतियोगिता में

EditorBy EditorFebruary 3, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम प्रेस क्लब द्वारा ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2023’ के लिए अपने सदस्य पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित, 10 फरवरी तक ऑनलाइन सबमिट होंगी प्रविष्टि,1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 के दौरान प्रकाशित खबरें शामिल होंगी प्रतियोगिता में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,3फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम प्रेस क्लब द्वारा अपने सदस्यों के लिए इस वर्ष भी उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके लिए सदस्य पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। प्रविष्टि सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। इसके लिए संस्था द्वारा सभी सदस्यों को ऑनलाइन फॉर्म की लिंक उपलब्ध कराई जा रही है जिसके माध्यम से वे अपनी खबरें / फोटोग्राफ पुरस्कार के लिए प्रस्तावित कर सकेंगे। प्रविष्टि दर्ज कराने की आखिरी तारीख 10 फरवरी (शनिवार), 2024 निर्धारित है।

रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी एवं सचिव यश शर्मा ‘बंटी’ ने बताया कि संस्था द्वारा अपने सदस्यों के लिए उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार की शुरुआत की गई है। गतवर्ष 2022 के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए थे। इस वर्ष  2023 के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के दौरान प्रकाशित सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरें ही शामिल होंगी। पदाधिकारीद्वय ने बताया प्रतिस्पर्धा के लिए ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। 10 फरवरी (शनिवार), 2024 के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। प्रविष्टियां प्राप्त करने, निर्णायकों को पहुंचाने और उनसे समन्वय स्थापित करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला को प्रभारी और कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट को सह प्रभारी बनाया गया है।

4 श्रेणियों में कुल 10 पुरस्कार दिए जाएंगे

पुरस्कार दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में दिए जाएंगे। प्रिंट मीडिया के लिए 3,  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के 3 और डिजिटल मीडिया के लिए 3 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। एक पुरस्कार फोटोग्राफी के लिए होगा। इस तरह प्रतिष्पर्धा में कुल चार श्रेणियों में 10 पुरस्कार रहेंगे। प्रत्येक पुरस्कार 11 हजार रुपए का होगा। इसके अलावा स्मृति चिह्न भी दिया जाएगा।

इन दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में दिए जाएंगे पुरस्कार

श्रेणी : प्रिंट मीडिया

स्व. श्री अमृत नलवाया स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री तेजमल लोढ़ा स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री पारस मूणत स्मृति पुरस्कार

श्रेणी : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

स्व. श्री शांतिलाल कांठेड़ स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री रामनाथ शुक्ल स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री रविंद्र भट्ट स्मृति पुरस्कार

श्रेणी : डिजिटल मीडिया

स्व. श्री इंदरमल कटारिया स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री रमेश शर्मा स्मृति पुरस्कार

स्व. श्री कैलाश बरमेचा स्मृति पुरस्कार

श्रेणी : फोटोग्राफी

स्व. श्री भगवतीलाल केलवा स्मृति पुरस्कार

ऐसे प्रस्तुत करें प्रविष्टि

उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार – 2023 के लिए रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रविष्टि दे सकते हैं। इसके लिए सभी सदस्यों को रतलाम प्रेस क्लब के अधिकृत वाट्सएप ग्रुप पर लिंक उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त लिंक पर क्लिक कर फॉर्म में चाही गई जानकारी दर्ज करना है। (यह लिंक रतलाम प्रेस क्लब के अधिकृत वाट्सएप ग्रुप पर भी उपलब्ध कराई जा रही है) अपना पासपोर्ट साइज का फोटो, पुरस्कार के लिए प्रस्तावित खबर, फोटो, वीडियो अपलोड करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रस्तावित खबर में उसका शीर्षक, उसके प्रकाशन की तारीख जरूर लिखें। यदि खबर डिजिटल मीडिया अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की है तो संबंधित खबर का लिंक (URL) भी दर्ज करें। अधूरी जानकारी और खबरों या फोटोग्राफ की पीडीएफ / वीडियो के बगैर  प्रविष्टि मान्य नहीं होगी।

एक सदस्य अधिकतम 3 खबरें / फोटो प्रस्तावित कर सकेगा

इच्छुक सदस्य पत्रकार अपनी-अपनी श्रेणी (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल या फोटोग्राफी) में अधिकतम 3-3 श्रेष्ठ खबरें ही प्रविष्टि के रूप में प्रस्तावित कर सकेंगे। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा इनमें से श्रेष्ठ 10 खबरों / फोटोग्राफ को आगामी दिनों में होने वाले समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। ऑनलाइन प्रविष्टि सबमिट करने को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या या जिज्ञासा होने पर नीरज कुमार शुक्ला (9826809338) एवं हेमंत भट्ट (9827047336) से संपर्क किया जा सकता है।

साप्ताहिक, पाक्षिक समाचार पत्र व ग्रामीण पत्रकारों के लिए भी होगा 1 पुरस्कार

पदाधिकारीद्वय गोस्वामी और शर्मा के अनुनसार इस वर्ष रतलाम प्रेस क्लब के सदस्यों के अलावा एक पुरस्कार साप्ताहिक, पाक्षिक और ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के लिए भी रहेगा। यह पुरस्कार ओमप्रकाश दवे की स्मृति में दिया जाएगा। यह भी पुरस्कार भी 11 हजार रुपए का होगा। इसके लिए प्रविष्टि जमा कराने के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। इस वर्ष स्व. लक्ष्मीदेवी आनंदीलाल मूणत की स्मृति में नकद राशि से एक वरिष्ठ पत्रकार को भी सम्मानित किया जाएगा।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: तेजस्वी भारत की बेटी संस्था द्वारा विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य पर स्तन कैंसर एवं स्तन रोग जांच शिविर का आयोजन
Next Article रतलाम: रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत पिट लाइन के टेंडर खुले, पूर्व महापौर एवं भाजपा नेता शैलेंद्र डागा ने रेल मंत्री को ज्ञापन देकर की थी मांग, रतलाम स्टेशन से शुरू हो सकेगी ट्रेनें
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.