Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम: साइलेंट अटैक…!-कॉलेज ग्राउंड में दौड़ते हुए 17 वर्षीय बालक की अचानक मौत, आर्मी में जाने का था सपना,कम उम्र में हंसते, खेलते, दौड़ते बन रहे काल के ग्रास, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

By EditorFebruary 5, 2024Updated:February 5, 2024 रतलाम No Comments3 Mins Read

 

रतलाम,5फरवरी(खबरबाबा.काम)। पिछले कुछ समय से कम उम्र में साइलेंट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चलते- फिरते, वाहन चलाते, दौड़ते भागते कम उम्र के युवा काल के ग्रास बन रहे हैं। कम उम्र में हो रही इन मौतो से हर कोई हैरान है। सोमवार सुबह भी शहर के कॉलेज ग्राउंड पर रनिंग कर रहे 17 वर्षीय बालक की अचानक मौत हो गई। मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया जा रहा है।

आज सुबह शहर के कॉलेज ग्राउंड पर हुई घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। शहर के बालाजी नगर निवासी आशुतोष पिता राधेश्याम कुमावत 17 वर्ष की मैदान में दौड़ते हुए अचानक तबियत बिगड़ी और उसके बाद अस्पताल में मौत हो गई।

वीडियो में देखें क्या कह रहे हैं शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तरुणेन्द्र मिश्रा

 

चक्कर आकर बेहोश हुआ और ले गए अस्पताल

परिजनों के अनुसार आशुतोष सुबह 6:00 बजे के लगभग अपने दोस्त के साथ दौड़ने के लिए कॉलेज ग्राउंड पर गया था। कुछ देर बाद अस्पताल से उसके दोस्त का फोन आया। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे ,जहां डॉक्टरों ने आशुतोष के निधन की सूचना दी।

बताया जा रहा है कि आशुतोष कॉलेज ग्राउंड पर दौड़ रहा था इसी दौरान वह चक्कर खाकर बेहोश हो गया। उसके दोस्त सहित वहां मौजूद कुछ लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां कुछ देर बाद चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया।

आर्मी में जाने का था सपना, कोई बीमारी नहीं थी

परिजनों के अनुसार आशुतोष का सपना आर्मी में जाने का था। वह कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। पिछले कुछ दिनों से वह दोस्तों के साथ कॉलेज ग्राउंड पर रनिंग के लिए जा रहा था। आशुतोष घर पर भी कसरत करता था। परिजनों के अनुसार उसे किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। कल रात भी उसने टीवी देखी और सुबह भी उसके दोस्त के साथ एकदम फिट स्थिति में दौड़ने के लिए गया था। अचानक हुए इस हादसे से आशुतोष के परिजन भी स्तब्ध है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यह कैसे हो गया। परिजनों का मन मानने को तैयार नहीं है कि इतनी कम उम्र में आशुतोष को साइलेंट अटैक आ सकता है। परिजनो के अनुसार परिवार में भी किसी की इस तरह की हिस्ट्री नहीं है।

लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले, 13 वर्षीय बालक की अटैक से हुई थी मौत

जिले में भी कम उम्र में अचानक मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 29 जनवरी को जिले के ताल क्षेत्र के खारवाकला निवासी 13 वर्षीय बालक मंगल डांगी की हार्ट अटैक से मौत होना बताई गई है।

इसके पूर्व 29 जनवरी को रतलाम से मंदसौर जा रही बस के चालक जफर मेव की भी अचानक अटैक से मौत हो गई। अचानक चलती बस में तबीयत बिगड़ने पर जफर ने बस को साइड में लगा दिया था और वह बेहोश हो गया। इसके बाद कुछ लोग उसे अस्पताल ले गए थे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

क्या कहते हैं डॉक्टर

आजकल देखने में आ रहा है कि बच्चों में जंक फूड, फास्ट फूड का प्रचलन बढ़ गया है। बच्चे मोबाइल में व्यस्त रहते हैं और आउटडोर एक्टिविटी कम हो गई है। यह भी कम उम्र में हो रही इस तरह की घटनाओं का प्रमुख कारण है। बच्चों को खेलकूद की गतिविधियां बढ़ानी होगी। आउटडोर एक्टिविटी पर ध्यान देना होगा।

-डॉ. तरुणेन्द्र मिश्रा, एमडी मेडिसिन

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.