Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR

March 10, 2026

रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

March 10, 2026

रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा

March 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
  • रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
  • रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
  • रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
  • रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Wednesday, March 11
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»मध्यप्रदेश

रतलाम आए नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जानिए कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर क्या बोले

By EditorMarch 12, 2024Updated:March 12, 2024 मध्यप्रदेश No Comments3 Mins Read

 

रतलाम,12मार्च(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर यदि कोई भाजपा में आता है तो उसका स्वागत है। भाजपा कार्यकर्ता समझता है कि भाजपा देश के लिए काम कर रही है,इसलिए उसे दूसरे दल के नेताओं के पार्टी में आने से कोई दिक्कत नहीं है। जिन लोगों की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं है, उन्हें जरूर दिक्कत हो सकती है। भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए कार्य करता है।

मंत्री श्री विजयवर्गीय नीमच जाने के दौरान कुछ समय के लिए रतलाम रुके थे। रतलाम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उनके सवालों के जवाब में उन्होंने यह बात कही। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने के सिलसिले से भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष तो नहीं? इस सवाल के जवाब में मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। हमारा नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इसके अंतर्गत यदि कोई मोदी जी से प्रभावित होकर पार्टी में आता है तो उनका स्वागत है। भाजपा कार्यकर्ता सब समझता है। वह विचारधारा के लिए काम करता है।

400 से अधिक सीट आने की उम्मीद

लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में  प्रदेश में विकास का रथ चल रहा है। पिछले 3 महीने में ही 85 लाख करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। आज ही रेलवे में 80 हजार करोड़ के कार्यों का उद्घाटन हुआ है। गरीब कल्याण योजनाओं के कारण गरीबों का एक बहुत बड़ा वोट बैंक मोदीजी के साथ में है।400 से अधिक सीटे इस बार हम लोकसभा में जीतेंगे और एक बार फिर देश की बागडोर मोदी जी के हाथ में होगी।

हमने जेजेपी से गठबंधन तोड़ा

हरियाणा में गठबंधन टूटने के सवाल पर मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि मैं एक दिन पूर्व हरियाणा में ही था। हमने जेजेपी से गठबंधन तोड़ा है। उनके कारण पार्टी की छवि खराब हो रही थी।

पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नीमच जाने के दौरान मंगलवार दोपहर को कुछ समय के लिए सालाखेड़ी स्थित एक होटल पर रुके। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर,पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा,पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, महेंद्र कोठारी, अशोक चौटाला, जुबिन जैन,निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR

रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा

रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त

रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन

रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.