Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई-आठ माह का मानदेय जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का मामला: चाय की दुकान पर दिलवाई जा रही थी रिश्वत,5 हजार रुपए लेते दुकानदार गिरफ्तार, परियोजना अधिकारी सहित तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज
मध्यप्रदेश

लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई-आठ माह का मानदेय जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का मामला: चाय की दुकान पर दिलवाई जा रही थी रिश्वत,5 हजार रुपए लेते दुकानदार गिरफ्तार, परियोजना अधिकारी सहित तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज

EditorBy EditorJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई-आठ माह का मानदेय जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का मामला: चाय की दुकान पर दिलवाई जा रही थी रिश्वत,5 हजार रुपए लेते दुकानदार गिरफ्तार, परियोजना अधिकारी सहित तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
इंदौर, 2जून(खबरबाबा. कॉम)।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत लोकायुक्त संगठन इंदौर द्वारा लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के मार्गदर्शन में एक और सफल ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आवेदिका श्रीमती उर्मिला सोलंकी निवासी ग्राम संगोदा बेडीपुरा, तहसील अंजड, जिला बड़वानी हैं। उनकी नियुक्ति 17 सितंबर 2025 को आंगनवाड़ी केंद्र संगोदा बेडीपुरा में आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर हुई थी।

आठ माह का मानदेय रोककर मांगी गई रिश्वत

आवेदिका को नियुक्ति के बाद लगभग आठ माह तक मानदेय प्राप्त नहीं हुआ था। आरोप है कि मानदेय जारी करने के एवज में महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना ठीकरी, जिला बड़वानी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की।

आरोपी

1.धन्नालाल दांगी, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना ठीकरी, जिला बड़वानी।
2. दिनेश खतवासे (उम्र 49 वर्ष)
भृत्य (स्थायी), कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना ठीकरी, जिला बड़वानी।
3. राजेश पाटीदार (उम्र 39 वर्ष)चाय दुकान संचालक, निवासी ग्राम केरवा, तहसील ठीकरी, जिला बड़वानी।

20 हजार रुपए रिश्वत की मांग

शिकायत के अनुसार परियोजना अधिकारी धन्नालाल दांगी एवं भृत्य दिनेश खतवासे ने आपसी मिलीभगत से आवेदिका से रुका हुआ मानदेय जारी कराने के बदले 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के बाद हुआ सत्यापन

आवेदिका ने मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी डॉ राजेश सहाय,इंदौर से की। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई।इसके बाद 2 जून 2026 को लोकायुक्त इंदौर द्वारा ट्रैप दल का गठन कर कार्रवाई की गई।

5 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी दिनेश खतवासे के कहने पर चाय दुकान संचालक राजेश पाटीदार को आवेदिका से 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

इन धाराओं में कार्रवाई

आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2)के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैप दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी

कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक आनंद चौहान
कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी,
आरक्षक विजय कुमार,आरक्षक आशीष नायडू
आरक्षक पवन पटोरिया,आरक्षक कमलेश परिहार,आरक्षक मनीष माथुर,आरक्षक – प्रभात मोरे शामिल रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: तडक़े तीन बजे आग से मकान जलकर स्वाहा,परिजनों ने खिड़की के रास्ते कूदकर बचाई जान, संकट में परिवार -आशियाना नहीं बचा
Next Article रतलाम: बाजना बस स्टैंड पर दिनदहाड़े महिला को धमकाकर लूटी थी सोने की नथ, दो आरोपी गिरफ्तार… लूटी गई नथ, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद
Editor

Related Posts

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई….आलीशान मकान, कई फैक्ट्रियां और दफ्तर जांच के घेरे में

July 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। तहसील कार्यालय में पुराने राजस्व रिकॉर्ड का निरीक्षण…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.