Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कार्यकर्ताओं के संकल्प से ही हमें मिलती है जीत – मंत्री चेतन्य काश्यप,- केंद्र और प्रदेश सरकारों ने जो काम किया है, वो सभी को बताना है- मंत्री नागर सिंह चौहान,- वृहद कार्यकर्ता मंडल स्तरीय बैठके संपन्न
रतलाम

रतलाम: कार्यकर्ताओं के संकल्प से ही हमें मिलती है जीत – मंत्री चेतन्य काश्यप,- केंद्र और प्रदेश सरकारों ने जो काम किया है, वो सभी को बताना है- मंत्री नागर सिंह चौहान,- वृहद कार्यकर्ता मंडल स्तरीय बैठके संपन्न

EditorBy EditorMarch 20, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कार्यकर्ताओं के संकल्प से ही हमें मिलती है जीत – मंत्री चेतन्य काश्यप,- केंद्र और प्रदेश सरकारों ने जो काम किया है, वो सभी को बताना है- मंत्री नागर सिंह चौहान,- वृहद कार्यकर्ता मंडल स्तरीय बैठके संपन्न
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 20 मार्च(खबरबाबा.काम)। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वैशाली और रंगोली परिसर में वृहद कार्यकर्ता मंडल स्तरीय बैठकें संपन्न हुई। इसमें शहर के पांचों मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी एवं संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला संगठन प्रभारी प्रदीप पांडेय, रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे।

इन बैठकों में जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, लोकसभा विस्तारक शिवलाल पाटीदार, लोकसभा प्रभारी किशोर शाह, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, अंबेडकर मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी एवं विधानसभा सह संयोजक प्रहलाद राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आशा मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष सुनिल सारस्वत, दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी एवं आईटी विभाग प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल मंचासीन रहे।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी के नाम पर चलता है। बहन अनिता जी ने बहुत जल्दी रतलाम और पूरे संसदीय क्षेत्र को समझा है। पार्टी ने बहुत अच्छा निर्णय लेकर पढ़ी-लिखी महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है। भाजपा ने हमेशा से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किये है। हमें यह चुनाव चुनौती के रूप मे लेना है। आज पूरे देश में मोदी जी के नाम का वातावरण बना हुआ है, इस बार 400 पार के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बहुत जरूरी है। कार्यकर्ताओं के संकल्प से ही हमें जीत मिलती है, विधानसभा में 56 पार का नारा दिया था और 60 पार पहुंचा दिया।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मोदी जी ने आज आम जनता और युवा के बारे जो सोचा है, उसको पूरा किया है। युवाओं को 100000 करोड़ की कैपिटल मुहिया कराई है, ताकि देश का युवा आगे बढे़। हमें अगले 50 दिनों में रोज नई-नई बात जनता तक पहुंचना है। लोकसभा के चुनाव में विचार अलग है, मुद्दे अलग है। हमें मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। रतलाम की जीत इस संसदीय क्षेत्र में बहुत कारगर साबित होगी।

वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह राष्ट्र का चुनाव है। जिस तरह से हम अपने छोटे चुनाव लड़ते है, उससे ज्यादा मेहनत से हमें यह चुनाव लड़ना है, क्योंकि हमें फिर से प्रधानमंत्री मोदी जी को भारी मतों से जिताना है। रतलाम के कार्यकर्ता सीना ठोक कर काम करते है। हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने जो काम किया है, वो हमें सभी को बताना है और फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। हमें आज आवश्यकता है कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक जाकर काम करने की।

370 वोट बढ़ाने के संकल्प को पूरा करे – प्रभारी श्री पांडेय

जिला संगठन प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि रतलाम के कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण का भाव है। प्रधानमंत्री अपने कार्याें से देश में इतिहास रच रहेे है। वे राष्ट्र को जगाने का काम कर रहे है। भाजपा अब डिजिटल पार्टी बन गई है। इतिहास लिखने के लिए कार्यकर्ताओं का जुनून होना चाहिए। हमें 370 वोट बढ़ाने के संकल्प को पूरा करना है। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस मौके पर कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें भाजपा को 1 लाख मतों से जीताना है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। लोकसभा प्रत्याशी अनिता चौहान ने भी संबोधित किया।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि वैशाली गार्डन में दीनदयाल मंडल, मुखर्जी मंडल एवं अंबेडकर मंडल की बैठक हुई। जबकि सूरजमल जैन मंडल और ठाकरे मंडल की बैठक रांगोली में हुई। स्वागत भाषण विनोद यादव एवं आदित्य डागा द्वारा दिया गया। संचालन मनोज शर्मा एवं हेमंत राहोरी ने किया। आभार कृष्ण कुमार सोनी एवं निलेश गांधी ने माना।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों को जारी किए गए कई निर्देश
Next Article रतलाम: पानी के केन में हो रही थी अवैध रूप से ब्रांडेड शराब की होम डिलीवरी, आबकारी अमले ने आरोपी के घर पर दी दबिश,9 पेटी अवैध शराब बरामद
Editor

Related Posts

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.